"संजीव कुमार": अवतरणों में अंतर

छो रोबॉट: श्रेणी:१९८५ मृत्यु की जगह श्रेणी:१९८५ में निधन जोड़ रहा है
छो बॉट: लिप्यंतरण।
पंक्ति 20:
 
== जीवन ==
संजीव कुमार का जन्म [[सूरत]] में 9 जुलाई 1938 को जेठालाल जरीवाला के एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था।<ref name=ht12>{{cite web | title = Salt-and-pepper memories with Sanjeev Kumar|publisher=Hindustanहिन्दुस्तान Timesटाइम्स| url = http://www.hindustantimes.com/editorial-views-on/ColumnsOthers/Salt-and-pepper-memories-with-Sanjeev-Kumar/Article1-954727.aspx |date=November 4, 2012| accessdate = 2013-09-10}}</ref> उनका जन्म का नाम हरिहर जरीवाला था किन्तु प्यार से सभी कुटुम्बी और सम्बन्धी उन्हें हरीभाई जरीवाला ही कहते थे। यद्यपि उनका पैतृक निवास सूरत में था परन्तु फिल्मजगत की चाह उन्हें मायानगरी [[मुंबई]] खींच लायी। यह शौक उन्हें बचपन से ही था।
 
फिल्मों में बतौर अभिनेता काम करने का सपना देखने वाले हरीभाई [[भारतीय चलचित्र|भारतीय फिल्म उद्योग]] में आकर संजीव कुमार हो गये। अपने जीवन के शुरूआती दौर में पहले वे रंगमंच से जुड़े परन्तु बाद में उन्होंने फिल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। इसी दौरान वर्ष 1960 में उन्हें फिल्मालय बैनर की फिल्म हम हिन्दुस्तानी में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से वे एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बने।