"पृथ्वी-समीप वस्तु": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Eros_rotation_Dec._3-4_2000.gif|240px|thumb|[[४३३ ईरोज़इरोस]], एक पृथ्वी-समीप वस्तु]]
[[चित्र:Toutatis.jpg|240px|thumb|४१७९ तूतातिस, एक ४ किमी लम्बा पृथ्वी-समीप क्षुद्रग्रह]]
'''पृथ्वी-समीप वस्तु''' (<small>Near-Earth object</small>) हमारे [[सौर मंडल]] में मौजूद ऐसी [[खगोलीय वस्तु|वस्तुओं]] को कहा जाता है जो [[सूरज]] के इर्द-गिर्द ऐसी [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] (ऑरबिट) में परिक्रमा कर रही हो जो उसे समय-समय पर [[पृथ्वी]] के समीप ले आती हो। [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] की परिभाषा के अनुसार ऐसी वस्तुओं को ही पृथ्वी-समीप कहा जाता है जो अपनी परिक्रमा-पथ में किसी बिन्दु पर सूरज से १.३ [[खगोलीय ईकाई]] की दूरी या उस से भी समीप आती हो।<ref>"[http://neo.jpl.nasa.gov/neo/groups.html NEO Groups]". NASA/JPL Near-Earth Object Program Office. Retrieved 2012-06-04.</ref> सन् २०१५ तक ज्ञात​ पृथ्वी-समीप वस्तुओं की सूची में १०,००० से अधिक पृथ्वी-समीप [[क्षुद्रग्रह]] (ऐस्टेरोयड), पृथ्वी-समीप [[धूमकेतु]], सूरज की परिक्रमा करते कई [[अंतरिक्ष यान]] और पृथ्वी से दिख सकने वाले [[उल्का]] शामिल हैं। वैज्ञानिक मत अब यह बात स्वीकारता है कि ऐसी पृथ्वी-समीप वस्तुएँ हमारे [[ग्रह]] से अरबों वर्षों से टकराती आई हैं और उनके इन प्रहारों से पृथ्वी पर अक्सर महान बदलाव आएँ हैं।<ref>Richard Monastersky (March 1, 1997). "[http://www.sciencenews.org/pages/sn_arc97/75th/rm_essay.htm The Call of Catastrophes]". Science News Online. Retrieved 2007-10-23.</ref>