"यूटा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 5:
लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय ([[ईसाई धर्म]] का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यूटा संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है। यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है।
 
यह राज्य परिवहन, शिक्षा, सूचना प्रद्योगिकी और शोध, सरकारी सेवाओं, खनन का एक केन्द्र है और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में [[संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो]] के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि।
 
{{आधार}}
"https://hi.wikipedia.org/wiki/यूटा" से प्राप्त