"लेबर पार्टी (यूके)": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
चंद्र शेखर (वार्ता | योगदान) छो →विचारधारा |
चंद्र शेखर (वार्ता | योगदान) →शुरुवात और उत्थान: अनुवाद किया। |
||
पंक्ति 150:
{{clear}}
===शुरुवात और उत्थान===
१९१० में ब्रिटेन के आम चुनावों में [[हाउस ऑफ कॉमन्स]] के लिए लेबर पार्टी के कुल ४२ सांसद चुने गये, यह पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी सफलता थी। खासतौर पर एक वर्ष पहले के [[हाउस ऑफ लॉर्ड्स]] के ऑस्बोर्न निर्णय के बाद जिसने मजदूर संघों को चुनावों में दान देने और और लेबर सांसदों के लिये भत्ता जुटाने के लिए रोक लगा दी थी। लिबरल सांसद इसको निरस्त कराने के लिए बहुत उत्साहित नहीं थे। वो सांसदों के लिये सरकारी गुजारा-भत्ता की व्यवस्था करवाना चाहते थे ताकि मजदूर संघों की जरूरत ना रहे। हालांकि १९१३ में मजदूर संघों के भारी विरोध के बाद लिबरल सरकार ने श्रम विवाद कानून पास कर दिया ताकि मजदूर संघ एक बार फिर से लेबर सांसदों को अनुदान दे सकें।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पार्टी इसके समर्थकों और विरोधियों के बीच में बंट गई हालांकि युद्ध का विरोध बढता हि गया। [[रामसे मैक्डोनाल्ड]] जो कि एक जाने माने युद्ध विरोधी आंदोलनकारी थे ने लेबर पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया और आर्थर हेंडरसन पार्टी के नए अधिकार संपन्न नेता बने। इसके बाद वो बहुत जल्द प्रधानमंत्री एस्क्विथ के युद्ध मंत्रालय में शामिल होने वाले पहले लेबर सांसद बन गए।
[[आर्थर हेंडरसन]] ने पार्टी के मतानुसार १९१७ में मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया, उनकी जगह जॉर्ज बार्न्स ने ली। यद्ध के बाद के चुनावों में लेबर पार्टी के समर्थकों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। आगामी वर्षों में को-ऑपरेटिव पार्टी ने भी लेबर पार्टी से चुनावी समझौता कर लिया।
१९१८ के जन-प्रतिनिधि कानून बनने के बाद अपराधियों और पागलों को छोड़कर लगभग हर व्यस्क पुरुष और ३० वर्ष से उपर की महिलाओं को मताधिकार मिल गया। इसकी वजह से ब्रिटिश मतदाताओं की संख्या में लगभग तीन गुना का इज़ाफा हो गया। १९१२ में यह संख्या ७७ लाख थी जो १९१८ में बढ़कर २ करोण १४ लाख हो गई थी। इसकी वजह से संसद में लेबर प्रतिनिधियों की संख्या में भी बहुत उछाल आया। <ref>{{cite book|author=रोजमेरी रीस|title=''Britain, 1890–1939''|trans_title=ब्रिटेन, १८९०-१९३९|year=2003|page=200}}</ref>
१९२१ से १९२३ के दौरान ''कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन'' को लेबर पार्टी के साथ किसी भी तरह के समझौते से वंचित रखा गया।<ref>{{cite web|url=http://gdl.cdlr.strath.ac.uk/redclyde/redcly140.htm |title=Red Clydeside: The Communist Party and the Labour government [booklet cover] / Communist Party of Great Britain, 1924 |publisher=ग्लासगो डिजिटल पुस्तकालय|accessdate=२२ जुलाई २०१५}}</ref> इस दौरान लिबरल पार्टी तेजी से क्षीण होती रही, इसमें टूट पड़ गई और इसके समर्थकों की एक बड़ी संख्या लेबर पार्टी से जुड़ती चली गई। लिबरलों के कमजोर होने के बाद लेबर पार्टी ने १९२२ के आम चुनावों में संसद की १४२ सीटें जीतीं और इस तरह से ''हाउस ऑफ कॉमन्स'' में कंज़र्वेटिव पार्टी के बाद दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। चुनावों के बाद रामसे मैक्डोनाल्ड लेबर संसदीय दल के पहले आधिकारिक नेता चुने गए।
===First Labour government, 1924===
{{Main|First MacDonald ministry}}
|