"फ़्रान्स": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 111:
ह्यूग कापेट के फ्रांस के राजा बनने तक कारोलिंगियन राजवंश ने ९८७ तक फ्रांस पर राज किया। उनके वंशजों ने अनेक युद्धों और पूर्वजों की विरासत के साथ देश को एकीकृत किया। १७ वीं सदी और लुई चौदहवें के शासनकाल के दौरान फ्रांस सबसे अधिक शक्तिशाली था। उस समय फ्रांस की यूरोप में सबसे बड़ी आबादी थी। देश का यूरोपीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर एक बड़ा प्रभाव था। फ्रांसीसी भाषा अंतरराष्ट्रीय मामलों में कूटनीति की आम भाषा बन गई। फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने १८ वीं सदी में बड़ी वैज्ञानिक खोज की। फ्रांस ने [[अमेरिका]], [[अफ्रीका]] और [[एशिया]] में अनेक स्थानों पर विजय आधिपत्य जमाया।
 
फ्रांस में [[फ़्रांसीसी क्रांति]] से पहले १७८९ तक राजशाही मौजूद थी। राजा लुई चौदहवें और उनकी पत्नी, मेरी अन्तोइनेत्ते १७९३ में मार डाला गया। हजारों की संख्या में अन्य फ्रांसीसी नागरिक भी मारे गए थे। [[नेपोलियन बोनापार्ट]] ने १७९९ में गणतंत्र पर नियंत्रण ले लिया। बाद में उन्होंने खुद को पहले साम्राज्य (१८०४-१८१४) का महाराज बनाया। उसकी सेनाओं ने [[महाद्वीपीय यूरोप]] के अधिकांश भाग पर विजय प्राप्त की।
 
१८१५ में [[वाटरलू का युद्ध|वाटरलू की लड़ाई]] में नेपोलियन के अंतिम हार के बाद, दूसरी राजशाही आई। बाद में [[लुई-नेपोलियन बोनापार्ट]] ने १८५२ में द्वितीय साम्राज्य बनाया। लुई-नेपोलियन को १८७० के [[फ्रेंको-पर्शियनफ्रांसीसी जर्मन युद्ध]] में हार के बाद हटा दिया गया था। उसके शासन का स्थान तीसरे गणराज्य ने लिया।
 
फ्रांस के १८ वीं और १९ वीं सदी में एक बड़ा [[फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य|औपनिवेशिक साम्राज्य]] बनाया। इस साम्राज्य में पश्चिम [[अफ्रीका]] और [[दक्षिण पूर्व एशिया]] के कुछ हिस्से भी शामिल थे। इन क्षेत्रों की संस्कृति और राजनीति फ्रांस के प्रभाव में रही। कई भूतपूर्व उपनिवेशों में [[फ्रांसीसी भाषा]] आधिकारिक भाषा हैं।
 
== प्रभाग ==