"माण्डले": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 6:
 
== मांडले जिला ==
यह उत्तरी बर्मा का जिला है। कृषियोग्य भूमि केवल इरावदी नदी की घाटी में है जो कॉप मिट्टी द्वारा निर्मित है और इसका क्षेत्रफल लगभग 600 वर्ग मील है। उत्तर और पूर्व में पहाड़ तथा [[पठार]] है जो भौगोलिक रूप से [[शान पठार]] के ही भाग हैं। इनका विस्तार लगभग 1,500 वर्ग मील में है। सर्वोच्च चोटी [[मैमयो]] (Maymyo) 4,753 फुट ऊँची है। यहाँ [[बाँस]] आदि के जंगल पाए जाते हैं। इस जिले में इरावदी और उसकी सहायक [[म्यितंगे]] (Myitnge) तथा मडया नदियाँ बहती हैं। यहाँ का वार्षिक ताप 7° सेंo से यहाँ 43° सेंo है। मैदानी भाग की जलवायु शुष्क एवं स्वास्थ्यप्रद है तथा औसत वार्षिक वर्षा 60 इंच होती है। पहाड़ी भागों में मुख्यत: [[हाथी]], [[गवल]] एवं [[साँभर]] पाए जाते हैं। [[भूकने वाला हरिण]] (gyi[[संगइ]]) प्राय: सभी जगह पाया जाता है। [[धान]] इस जिले की प्रधान फसल है। लेकिन [[गेहूँ]], [[चना]], [[तंबाकू]] और कई प्रकार की [[दाल|दालें]] भी उत्पन्न की जाती है। [[अभ्रक]] मुख्य खनिज है। इसके अतिरिक्त, माणिक्य, [[सीसा]] और निम्न कोटि का [[कोयला]] भी पाया जाता है।
 
[[रेशम]] के वस्त्र बुनना एक महत्वपूर्ण उद्योग है। इस जिले में कई [[पगोड़ा]] हैं, किंतु सूतांग्ब्यी (Sutaungbyi) सूतांग्ये (Sutaungye), शुई जयान (Shue Zayan) और श्वे मेल (Shwe Male) उल्लेखनीय है।