"गुलाब सिंह लोधी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
{{Infobox क्रान्तिकारी जीवनी
|चित्र = [[चित्र:Bhagat Singh 1929 140x190.jpg|300px|Bhagat Singh 1929 140x190]]
|चित्र_आकार =300px
|नाम = भगत सिंह<br />[[Gulab Singh Lodhi]]
|जीवनकाल = 1903 से 23 अगस्त 1935
|शीर्षक=
|उपनाम =
|जन्मस्थल = गाँव [[चन्दीकाखेड़ा]](फतेहपुर चैरासी), जिला [[उन्नाव]], [[उत्तर प्रदेश]]
|मृत्युस्थल = [[लाहौर जेल]], पंजाब (अब पाकिस्तान में)
|आन्दोलन = [[भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम]]
|संगठन =
}}
 
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास ऐसे वीर वीरांगनाओं की कहानियों से भरा पडा है। जिनके योगदान को कोई मान्यता नहीं मिली है। ऐसे ही हमारे अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी हैं। जिनका योगदान भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मैं अग्रणी रहा है। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा है कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को इतिहासकारों ने पूरी तरह से उपेक्षित रखा है।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध खुला विद्रोह किया और स्वतंत्रता की खातिर शहीद हो गये। इन्हीं शहीदों में क्रांतिवीर '''गुलाब सिंह लोधी''' का नाम भी शामिल है। जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी अपनी भारत माँ को आजादी दिलाने के लिए लगा दी। जिनका जन्म एक किसान परिवार में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम चन्दीकाखेड़ा (फतेहपुर चैरासी) के लोधी परिवार में सन् 1903 में श्रीराम रतनसिंह लोधी के यहां हुआ था।
Line 5 ⟶ 18:
समय का चक्र देखिए कि क्रांतिवीर गुलाबसिंह लोधी के झंडा फहराते ही सिपाहियों की आंख फिरी और अंग्रेजी साहब का हुकुम हुआ, गोली चलाओ, कई बन्दूकें एक साथ ऊपर उठी और धांय-धांय कर फायर होने लगे, गोलियां क्रांतिवीर सत्याग्रही गुलाबसिंह लोधी को जा लगी। जिसके फलस्वरूप वह घायल होकर पेड़ से जमीन पर गिर पड़े। रक्त रंजित वह वीर धरती पर ऐसे पड़े थे, मानो वह भारत माता की गोद में सो गये हों। इस प्रकार वह आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर कर 23 अगस्त 1935 को शहीद हो गये।
क्रांतिवीर गुलाबसिंह लोधी के तिरंगा फहराने की इस क्रांतिकारी घटना के बाद ही अमीनाबाद पार्क को लोग झंडा वाला पार्क के नाम से पुकारने लगे और वह आजादी के आन्दोलन के दौरान राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं का प्रमुख केन्द्र बन गया, जो आज शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान के स्मारक के रूप में हमारे सामने है। मानो वह आजादी के आन्दोलन की रोमांचकारी कहानी कह रहा है। क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधी ने जिस प्रकार अदम्य साहस का परिचय दिया और अंग्रेज सिपाहियों की आँख में धूल झोंककर बड़ी चतुराई तथा दूरदर्शिता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। ऐसे उदाहरण इतिहास में बिरले ही मिलते है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उनकी याद में केंद्र सरकार द्वारा जनपद उन्नाव जनपद मैं 23 दिसंबर 2013 को डाक टिकट जारी किया गया।
 
 
 
== सन्दर्भ ==