"जूडिथ बट्लर": अवतरणों में अंतर

नये पृष्ट की रचना
 
छोNo edit summary
पंक्ति 1:
जूडिथ बट्लर (जन्म फ़रवरी २४, १९५६) एक अमरीकी दार्शनिक और नारीवादी विचारक हैं, जिनके कार्य का प्रभाव [[राजनीतिक दर्शन]], [[आचारशास्‍त्र]], तथा नारीवादी, क्वियर, एवं साहित्यिक सिद्धांतों पर हुआ है। सन् १९९३ से जूडिथ बट्लर यूनिवर्सिटी ऑफ कॅलिफॉर्निया, बर्क्ले में कार्यरत हैं जहाँ वे अब डिपार्टमेंट ऑफ कंपॅरटिव लिटरेचर एंड द प्रोग्राम ऑफ क्रिटिकल थियरी में मॅक्सीन एलियट प्रोफेसर हैं। [[युरोपियन ग्रॅजुयेट स्कूल]] में वे हॅना एरिंड्ट चेयर पर पदस्त हैं।
 
अकादमिक रूप से बट्लर को उनकी पुस्तकों- ''[[जेंडर ट्रबल]]: फेमिनिसम एंड द सबवर्षन ऑफ आइडेंटिटी'' तथा ''बॉडीस दॅट मॅटर: ऑन द डिसकर्सिव लिमिट्स ऑफ सेक्स'' के लिए जाना जाता हैं। ये पुस्तकें जेंडर/ लिंग सिद्धांतों पर प्रश्न उठाने एवं [[जेंडर परफॉर्मेटीविटी]] की अवधारणा में प्रभावशाली रही हैं।