"चीन": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Harish dogra (वार्ता | योगदान) No edit summary |
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन |
||
पंक्ति 13:
==परिचय==
चीन [[एशिया]] के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी राजधानी [[
चीन में बहुत प्राचीन काल का क्रमबद्ध इतिहास सुरक्षित है। ईसा से २९५० वर्ष पूर्व तक के राजवंश का पता चलता है। चीन की सभ्यता बहुत प्राचीन है, यहाँ तक कि यूरोप की सभ्यता का बहुत कुछ अंश— जैसे, पहनावा, बैठने और खाने पीने आदि का ढंग, पुस्तक छापने की कला आदि — चीन से लिया गया है। यहाँ ईसा के २१७ वर्ष पूर्व से [[बौद्ध धर्म]] का संचार हो गया था पर ईसवीं सन् ६१ में मिंगती राजा के शासनकाल में जब भारतवर्ष से ग्रंथ और मूर्तियाँ गई, लोग बौद्ध धर्म की ओर आकर्षित होने लगे। सन् ६७ में [[कश्यप मतंग]] नामक एक बौद्ध पंडित चीन में गए और उन्होंने '[[द्वाचत्वारिंशत् सूत्र]]' का चीनी भाषा में अनुवाद किया। तबसे बराबर चीन में बौद्ध धर्म का प्रचार बढ़ता गया। चीन से झुंड के झुंड यात्री विद्याध्ययन के लिये भारतवर्ष में आते थे। चीन में अब तक ऐसे कई स्तूप पाये जाते हैं जिनके विषय में चीनियों का कथन है कि वे [[सम्राट अशोक]] के बनवाये हुए हैं।
|