"अफ़्रीका": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
CommonsDelinker द्वारा Lion_waiting_in_Nambia.jpg की जगह File:Lion_waiting_in_Namibia.jpg लगाया जा रहा है (कारण: File renamed: typo, error in fi
पंक्ति 74:
== प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव ==
{{main|अफ़्रीका की प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव}}
[[चित्र:Lion waiting in NambiaNamibia.jpg|thumb|right|200px|अफ़्रीका का शेर]]
[[प्राकृतिक वनस्पति]] [[जलवायु]] का अनुसरण करती है। अफ़्रीका में जलवायु की विभिन्नता के आधार पर विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पायी जाती है। भूममध्य-रेखीय क्षेत्र में अधिक गर्मी एवं वर्षा के कारण घने वन पाये जाते हैं। बड़े-बड़े वृक्षों के बीच छोटे वृक्ष, लताएँ तथा झाड़ियाँ पायी जाती हैं। वृक्ष पास-पास उगते हैं। वृक्षों की ऊपरी टहनियां इस प्रकार फैल जाती हैं कि सूर्य का प्रकाश भी छनकर भूमि पर नहीं पहुँच पाता और अंधकार छाया रहता है। वर्ष भर वर्षा होने के कारण वृक्ष किसी खास समय में अपनी पत्तियाँ नहीं गिराते हैं। इन वृक्षों की पत्तियाँ चौड़ी होती हैं, अतः इन वनों को चौड़ी पत्ती वाले [[सदाबहार वन]] कहा जाता है। इन वनों के प्रमुख वृक्षों में [[महोगनी]], [[रबड़]], [[ताड़]], [[आबनूस]], [[गटापार्चा]], [[बांस]], [[सिनकोना]] और [[रोजवुड]] हैं। इन घने जंगलों में विभिन्न प्रकार के [[बन्दर]], [[हाथी]], [[दरियाई घोड़ा]] (हिप्पो), [[चिम्पैंजी]], [[गोरिल्ला]], [[चीता]], [[भैंसा]], [[साँप]], [[अजगर]] आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं। यहाँ [[सीसी मक्खी|सीसी]] (TseTse) नामक मक्खी पाई जाती है। <!-- [[मैंड्रिल]] नामक विशालकाय बन्दर होते हैं। यहाँ पर [[ओकापी]] नामक भूरे रंग का जीव पाया जाता है जिसके पैर पर सफेद धारी पायी जाती है। यह [[घोड़े]] की तरह दिखलाई पड़ता है, पर यह [[जिराफ]] जाति का होता है। -->नदियों में [[मगर]] पाये जाते हैं। यहाँ पर चमकीले रंग की विभिन्न प्रकर की [[चिड़ियां]] पायी जाती हैं। भूमध्यरेखीय वनों के दोनों ओर, जहाँ वर्षा काफी कम होती है, पेड़ नहीं उग सकते। वहाँ मुख्यतः लम्बी-लम्बी (२ से ४ मीटर ऊँची) घास उगती है। इन उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों को [[सवाना]] कहते हैं। बीच-बीच में कहीं-कहीं पत्तों से रहित कुछ पेड़ भी पाए जाते हैं। यह प्रदेश विभिन्न प्रकार के तृणभक्षी पशुओं का घर है। इन पशुओं में [[हिरण]], [[बारहसिंगा]], [[जेब्रा]], [[जिराफ़]] तथा [[हाथी]] मुख्य हैं। जिर्राफ विश्व का सबसे ऊँचा जानवर माना जाता है। यह पशु २४ घंटे में औसतन दो घंटे से भी कम समय सोता है।<ref>{{cite web|url=http://www.bbc.co.uk/science/humanbody/sleep/articles/whatissleep.shtml |title=Science & Nature - Human Body and Mind - What is sleep |publisher=BBC |date=2004-11-01 |accessdate=2009-03-08}}</ref> यहाँ कुछ हिंसक पशु भी रहते हैं जो इन तृणभक्षी पशुओं का शिकार करते हैं। इनमें [[सिंह (पशु)|शेर]], [[चीता]] एवं [[गीदड़]] मुख्य हैं। दक्षिणी अफ़्रीका के शेर बहुत लम्बे होते हैं।
[[चित्र:Acacia Bild1086.jpg|thumb|right|200px|सवाना, घास का मैदान]]