"मुरैना ज़िला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: चित्र को मुक्त लाइसेंस वाले चित्र से बदला।
पंक्ति 26:
 
== इतिहास ==
[[चित्र:बरबईBismil में बिस्मिल0921statue.gif|thumb|right|200px|मुरैना (म०प्र०) में बरबई गाँव के पार्क में लगी राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा]]
सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी [[राम प्रसाद 'बिस्मिल']] के दादा जी नारायण लाल का पैतृक [[गाँव]] बरबई तत्कालीन [[ग्वालियर]] राज्य में [[चम्बल नदी]] के बीहड़ों में स्थित तोमरधार क्षेत्र (वर्तमान मध्य प्रदेश) के [[मुरैना]] जिले में आज भी है। बरबई ग्राम-वासी बड़े ही उद्दण्ड प्रकृति के व्यक्ति थे जो आये दिन अँग्रेजों व अँग्रेजी आधिपत्य वाले ग्राम-वासियों को तंग करते थे। पारिवारिक कलह के कारण नारायण लाल ने अपनी पत्नी विचित्रा देवी व दोनों पुत्रों - मुरलीधर एवं कल्याणमल सहित अपना पैतृक गाँव छोड़ दिया। उनके गाँव छोडने के बाद बरबई में केवल उनके दो भाई - अमान सिंह व समान सिंह ही रह गये जिनके वंशज कोक सिंह आज भी उसी गाँव में रहते हैं। केवल इतना परिवर्तन अवश्य हुआ है कि बरबई गाँव के एक पार्क में राम प्रसाद बिस्मिल की एक भव्य [[प्रतिमा]] मध्य प्रदेश सरकार ने स्थापित कर दी है।