"डेनमार्क": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अन्य विकि-परियोजनाओं पर निर्वाचित लेख का साँचा हटाया, अब विकिडाटा पर उपलब्ध।
छो →‎इतिहास: लिंक सुधार।
पंक्ति 72:
[[प्रथम विश्व युद्ध]] (१९१४-१९१९) के दौरान डेनमार्क तटस्थ देश था। १९३९ में डेनमार्क ने [[अडोल्फ़ हिटलर|हिटलर]] के साथ एक १०-वर्षीय संधि की, लेकिन वह कुछ महीनों बाद हुए जर्मन आक्रमण से बच गया। [[नाज़ी]] अधिकरण के दौरान आइसलैंड स्वतंत्र हो गया, जिसपर १३८० से डेनमार्क का अधिकार था। १९४५ में डेनमार्क को ब्रिटिश सैनिको द्वारा स्वतंत्र करवाया गया। उसी वर्ष डेनमार्क ने [[सयुंक्त राष्ट्र]] और १९४९ में [[नाटो]] की सदस्यता ग्रहण की।
 
१९५३ में संविधान में संशोधन किया गया जिसमें महिलाओं को संसद में भागीदारी करने का अधिकार दिया गया। १९७२ में [[आयरलैंड]] और ब्रिटेन के साथ डेनमार्क [[यूरोपीय आर्थिक सहयोग|ईईसी]] का सदस्य बना और १९७३ में पूर्ण और समान सदस्य बना। ग्रीनलैंद को १९७९ में स्वायत्ता दी गई। १९९२ में डेनमार्कवासियों ने ''मास्टिक्ट संधि'' को खारिज कर दिया लेकिन अगले ही वर्ष कुछ बदलावों के बाद उस संधि को स्वीकार कर लिया। [[२८ सितंबर]], [[२०००]] के एक जनमत संग्रह में अधिसंख्य लोगों ने [[यूरोपीय संघ|यूरो क्षेत्र]] से जुड़ने के विरोध में मतदान किया जिसके परिणामस्वरूप यहाँ की मुद्रा अभी भी [[डैनिश क्राउन]] है।
 
[[१९ मार्च]], [[२००९]] को, यहाँ की संसद ने ६२-५३ के बहुमत से समलैंगिकों जोड़ो को डेनमार्क और बाहर से बच्चे गोद लेने का अधिकार दिया।
पंक्ति 83:
[[मेक्सिको की खाड़ी]] से आने वाली धाराओं के कारण यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। पूरे वर्षभर तेज़ हवाएँ बहती हैं, मुख्यतः सर्दियों में और इसलिए डेनमार्क विश्व के उन कुछ देशों में है जो पवन ऊर्जा का उपयोग करते हैं। वर्षा पूरे वर्षभर और समान रूप से होती है। औसत वर्षाकाल १२१ दिनों का है।
 
डेनमार्क का सबसे बड़ा नगर है [[कोपनहेगन]] जहाँ की जनसंख्या ११,००,००० है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है [[आर्हस]] (२,८५,०००) और फिर है [[ओडिन्से|ओडेन्सी]] (१,४५,०००)।
 
== अर्थव्यवस्था ==
पंक्ति 102:
 
=== धर्म ===
यहाँ की ९८% जनसंख्या [[प्रोटेस्टैंट|प्रोटेस्टेन्ट]] है और [[रोमन कैथोलिक]] ईसाई केवल १% हैं।
 
=== भाषा ===
डेनमार्क की आधिकारिक भाषा है [[डैनिश भाषा|डैनिश]]। यह [[हिन्द यूरोपीय]] और जर्मनेक भाषा परिवार की भाषा है। यह [[स्वीडिश भाषा|स्वीडिश]], [[जर्मन भाषा|जर्मन]], [[नार्वेजियाईनर्वेजियन भाषा|नार्वेजियाई]] और [[आइस्लैंडिकआइसलैण्डिक भाषा|आइस्लैंडिक]] भाषाओं से मिलती-जुलती है।
 
== संस्कृति ==