"गोत्र": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 3:
==गोत्रीय तथा अन्य गोत्रीय==
[[भारत]] में [[हिंदू विधि]] के [[मिताक्षरा]] तथा [[दायभाग]] नामक दो प्रसिद्ध सिद्धांत हैं। इनमें से दायभाग विधि [[बंगाल]] में तथा मिताक्षरा [[पंजाब]] के अतिरिक्त शेष भारत में प्रचलित है। पंजाब में इसमें रूढ़िगत परिवर्तन हो गए हैं। मिताक्षरा विधि के अनुसार रक्तसंबंधियों के दो सामान्य प्रवर्ग हैं :
*(१) 1.गोत्रीय अथवा गोत्रज सपिंड, और
*(२) 2.अन्य गोत्रीय अथवा भिन्न गोत्रीय अथवा बंधु।
 
[[हिंदू विधि]] के [[मिताक्षरा]] सिद्धांत के अनुसार रक्त संबंधियों को दो सामान्य प्रवर्गों में विभक्त किया जा सकता है। प्रथम प्रवर्ग को गोत्रीय अर्थात् 'सपिंड गोत्रज' कहा जा सकता है। गोत्रीय अथवा गोत्रज सपिंड वे व्यक्ति हैं जो किसी व्यक्ति से पितृ पक्ष के पूर्वजों अथवा वंशजों की एक अटूट श्रृखंला द्वारा संबंधित हों। वंशपरंपरा का बने रहना अत्यावश्यक है। उदाहरणार्थ, किसी व्यक्ति के पिता, दादा और परदादा आदि उसके गोत्रज सपिंड या गोत्रीय हैं। इसी प्रकार इसके पुत्र पौत्रादि भी उसके गोत्रीय अथवा गोत्रज सपिंड हैं, या यों कहिए कि गोत्रज सपिंड वे व्यक्ति हैं जिनकी धमनियों में समान रक्त का संचार हो रहा हो।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/गोत्र" से प्राप्त