"डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 3:
 
 
यह एक आवासीय एवं संबद्धता प्रदायक विश्वविद्यालय है। मध्य प्रदेश में छ: जिले [[सागर जिला]], [[दमोह जिला]], [[पन्ना जिला]], [[छतरपुर जिला]], [[टीकमगढ़ जिला]] और [[छिंदवाड़ा जिला]] इसके क्षेत्राधिकार में हैं। इस क्षेत्र के १३३ कॉलेज इससे संबद्ध हैं, जिनमें से ५६ शासकीय और ७७ निजी कॉलेज हैं। [[विंध्याचल पर्वत]] शृंखला के एक हिस्से पथरिया हिल्स पर स्थित सागर विश्वविद्यालय का परिसर देश के सबसे सुंदर परिसरों में से एक है. यह करीब ८०३.३ हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। [[चित्र:Languagedept.jpg|thumb|right|300px350px|अंग्रेज़ी एवं यूरोपीय भाषा विभाग, सागर विश्वविद्यालय]]विश्‍वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक कार्यालय, विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों का संकुल, ४ पुरुष छात्रावास, १ महिला छात्रावास, स्पोर्ट्स कांप्लैक्स तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के आवास हैं। विश्वविद्यालय में दस संकाय के अंतर्गत ३९ शिक्षण संकाय कार्यरत हैं। शिक्षण विभागों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन एवं उच्चतर अनुसंधान की व्यवस्था है। इसके अलावा यहां दूरवर्ती शिक्षण संस्थान भी कार्यरत है, जो स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा के कई कार्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय परिसर में [[इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय]] का केंद्र भी कार्य कर रहा है।<ref>{{cite web |url= http://www.sagaruniversity.nic.in/univ.htm|title= यूनिवर्सिटी प्रोफ़ाइल| accessmonthday=[[३ फरवरी]]|accessyear=[[२००९]]|format= एचटीएम|publisher= सागर विश्वविद्यालय|language=अँग्रेज़ी}}</ref>