"यूनिकोड": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Unicode logo.svg|right|thumb|200px|यूनिकोड का प्रतीक-चिह्न]]
'''यूनिकोड''' (Unicode), प्रत्येक अक्षर के लिए एक विशेष संख्या प्रदान करता है, चाहे कोई भी कम्प्यूटर प्लेटफॉर्म, [[प्रोग्राम]] अथवा कोई भी भाषा हो। यूनिकोड स्टैंडर्ड को [[एपल इंक.|एपल]], [[ह्यूलेट पॅकर्ड|एच.पी.]], [[आई.बी.एम.]], [[जस्ट सिस्टम]], [[माइक्रोसॉफ्ट]], [[ऑरेकल]], [[सैप]], [[सन]], साईबेस, यूनिसिस जैसी उद्योग की प्रमुख कम्पनियों और कई अन्य ने अपनाया है। यूनिकोड की आवश्यकता आधुनिक मानदंडों, जैसे [[एक्स.एम.एल]], [[जावा]], एकमा स्क्रिप्ट ([[जावास्क्रिप्ट]]), एल.डी.ए.पी., [[कोर्बा 3.0]], [[डब्ल्यू.एम.एल]] के लिए होती है और यह [[आई.एस.ओ]]/[[आई.ई.सी. 10646]] को लागू करने का अधिकारिक तरीका है। यह कई संचालन प्रणालियों, सभी आधुनिक [[ब्राउजरों]] और कई अन्य उत्पादों में होता है। यूनिकोड स्टैंडर्ड की उत्पति और इसके सहायक उपकरणों की उपलब्धता, हाल ही के अति महत्वपूर्ण विश्वव्यापी [[सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी]] रुझानों में से हैं।