"एगुक्गा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 28:
==अर्थ==
'कोरियाई संस्कृति का विश्वकोश' "एगुक्गा" को "देश से प्यार करने के लिए मन को जगाने वाले गाने" के रूप में परिभाषित करता है। "एगुक्गा" अपने आप में एक राष्ट्रीय गान से विभेदित है। जहाँ एक राष्ट्रीय गान देश का आधिकारिक प्रतीक है, वहीं ''एगुक्गा'' अपने देश के प्रति प्रेम रखने वाले किसी भी आधिकारिक या अनधिकृत गीत को दर्शाता है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर नामित "एगुक्गा" राष्ट्रीय प्रतीक की भूमिका निभाता है।<ref name="Encykorea Aegukga">{{cite web|url=http://encykorea.aks.ac.kr/Contents/Index?contents_id=E0035201|title=애국가|publisher=[[अकादमी ऑफ़ कोरियाई स्टडीज]]|accessdate=२७ नवंबर २०१५}}</ref><ref name="Doopedia Aegukga">{{cite web|url=http://www.doopedia.co.kr/doopedia/master/master.do?_method=view&MAS_IDX=101013000851180|title=애국가[愛國歌]|publisher=दूसन कॉरपोरेशन|accessdate=२७ नवंबर २०१५}}</ref> आम तौर पर, ''एगुक्गा'' शब्द दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीयगान को दर्शाता है।<ref name="Naver Definition">{{cite web|url=http://krdic.naver.com/detail.nhn?docid=25456600|title=애국-가愛國歌|publisher=नवेर कॉर्प.|accessdate=२७ नवंबर २०१५}}</ref> फिर भी, दक्षिण कोरिया में अभी भी दस से अधिक अन्य मौजूदा "एगुक्गाएँ" हैं।<ref name="Encykorea Aegukga" />
 
==इतिहास==
"एगुक्गा" के वर्तमान आधिकारिक संस्करण के संगीतकार के विषय में कई सिद्धांत हैं। आम तौर पर माना जाता है कि गीत के बोल [[यूं ची-हो]] द्वारा १८९६ में [[सियोल]] में स्वतंत्रता गेट के आधारशिला समारोह के लिए लिखे गए थे।<ref name="Encykorea Aegukga" /><ref name="National Anthem Korea">{{cite web | url=http://nationalanthems.me/south-korea-aegukga/ | title=South Korea – Aegukga| publisher=NationalAnthems.me| accessdate=२७ नवंबर २०१५}}</ref> [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के अनुरोध पर सरकार द्वारा १९५५ में "एगुक्गा" के संगीतकार की खोज के लिए समिति" को स्थापित किया गया, लेकिन समिति ने यह निष्कर्ष निकाला की किसी एक संगीतकार को नामित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।<ref name="Doubt Aegukga">{{cite web|url=http://terms.naver.com/entry.nhn?docId=1846035&cid=476&categoryId=476|title=안익태가 애국가를 처음 만들었다?|publisher=नवेर कॉर्प.|accessdate=२७ नवंबर २०१५}}</ref>
 
==प्रतिलिप्याधिकार==