पंक्ति 127:
== धर्म ==
[[File:BundungMosque.jpg|thumb|200x200px|गाम्बिया में एक मस्जिद]]
संविधान की धारा २५ के अन्तर्गत गाम्बिया में सरकार देश के सभी नागरिकों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के प्रति कटिबद्ध है। परन्तु वर्ष २०१५ के अंत मैं १५ दिसम्बर को राष्ट्रपति याहया जामेह द्वारा इसे इस्लामिक स्टेट घोषित कर दिया गया है, [[इस्लाम]] धर्म गाम्बिया का प्रमुख धर्म है और देश की ९०% जनसंख्या इस धर्म की अनुयायी है । गाम्बिया के अधिकांश मुसलमान, इस्लाम के [[सुन्नी मुस्लिम|सुन्नी साम्प्रदाय]] के अनुयायी हैं।
 
देश में [[ईसाई धर्म]] के लोग ८% के लगभग हैं जिनमें से अधिकांश [[रोमन कैथलिक]] हैं। [[एशिया]] से हुए आव्रजन के कारण देश में [[बौद्ध]] और [[बहाई]] धर्म के लोग भी रहते हैं। शेष २% जनसंख्या आधिवासी धर्मों को मानने वाली है और देश में कुछ आस्तिक भी पाए जाते है।