"संस्कृत साहित्य": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Devimahatmya Sanskrit MS Nepal 11c.jpg|right|thumb|300px|[[बिहार]] या [[नेपाल]] से प्राप्त [[देवीमाहात्म्य]] की यह पाण्डुलिपि संस्कृत की सबसे प्राचीन सुरक्षित बची पाण्डुलिपि है। (११वीं शताब्दी की)]]
[[ऋग्वेद]]काल से लेकर आज तक [[संस्कृत]] भाषा के माध्यम से सभी प्रकार के वाङ्मय का निर्माण होता आ रहा है। [[हिमालय]] से लेकर [[कन्याकुमारी]] के छोर तक किसी न किसी रूप में संस्कृत का अध्ययन अध्यापन अब तक होता चल रहा है। [[भारतीय संस्कृति]] और विचारधारा का माध्यम होकर भी यह भाषा अनेक दृष्टियों से [[धर्मनिरपेक्ष]] (सेक्यूलर) रही है। इस भाषा में धार्मिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक, दार्शनिक, वैज्ञानिक और मानविकी (ह्यूमैनिटी) आदि प्राय: समस्त प्रकार के वाङ्मय की रचना हुई।