"अर्थशास्त्र (ग्रन्थ)": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 128:
यह उद्धरण अर्थशास्त्र के विषय को जहां स्पष्ट करता है, वहां इस सत्य को भी प्रकाशित करता है कि ‘कौटिल्य अर्थशास्त्र’ से पूर्व अनेक आचार्यों ने अर्थशास्त्र की रचनाएं कीं, जिनका उद्देश्य पृथ्वी-विजय तथा उसके पालन के उपायों का प्रतिपादन करना था। उन आचार्यों ने अर्थशास्त्र की रचनाएं कीं, जिनका उद्देश्य पृथ्वी-विजय तथा उसके पालन के उपायों का प्रतिपादन करना था। उन आचार्यों तथा उनके सम्प्रदायों के कुछ नामों का निर्देशन ‘कौटिल्य अर्थशास्त्र’ में किया गया है, यद्यपि उनकी कृतियां आज उपलब्ध भी नहीं होतीं। ये नाम निम्नलिखित है:
 
:(1) '''मानव''' - [[मनु]] के अनुयायी
 
:(2) '''बार्हस्पत्य''' - [[बृहस्पति]] के अनुगामीअनुयायी
 
:(3) [[औशनस]] - उशना अथवा शुक्राचार्य के मतानुयायी
 
:(4) भारद्वाज ([[द्रोणाचार्य]])
 
:(5) [[विशालाक्ष]]
 
:(6) [[पराशर]]
 
:(7) पिशुन ([[नारद]])
 
:(8) कौणपदन्त ([[भीष्म]])
 
:(9) वाताव्याधि ([[उद्धव]])
 
:(10) बाहुदन्ती-पुत्र ([[इन्द्र]])।
 
अर्थशास्त्र के इन दस सम्प्रदायों के आचार्यों में प्राय: सभी के सम्बन्ध में कुछ-न-कुछ ज्ञात है, परन्तु विशालाक्ष के बारे में बहुत कम परिचय प्राप्त होता है। इन नामों से यह तो अत्यन्त स्पष्ट है कि अर्थशास्त्र नीतिशास्त्र के प्रति अनेक महान विचारकों तथा दार्शनिकों का ध्यान गया और इस विषय पर एक उज्जवल साहित्य का निर्माण हुआ। आज वह साहित्य लुप्त हो चुका है। अनेक विदेशी आक्रमणों तथा राज्यक्रान्तियों के कारण इस साहित्य का नाम-मात्र शेष रह गया है, परन्तु जितना भी साहित्य अवशिष्ट है वह एक विस्तृत अर्थशास्त्रीय परम्परा का संकेत करता है।