"रासायनिक उद्योग": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 3:
 
==इतिहास==
वैसे तो कम मात्रा में अनेकों रसायनों का उत्पादन आज से कई हजार वर्ष पूर्व भी होता था किन्तु अधिक मात्रा में रसायनों का उत्पादन उन्नीसवीं शताब्दी में आरम्भ हुआ। वास्तव में रसायन उद्योग का जन्म [[औद्योगिक क्रांति]] के साथ-साथ किन्तु स्वतन्त्र रूप से हुआ।
* १७३६ में जोशुआ वार्ड (Joshua Ward) ने [[गंधकाम्ल]] के के [[पुंज उत्पादन]] (mass production) की एक प्रक्रिया खोज निकाली। इस प्रक्रिया में [[साल्टपीटर]] को गरम किया जाता है ताकि [[गंधक]] आक्सीकृत हो और जल से अभिक्रिया करके गन्धकाम्ल बनाये। भारी मात्रा में गन्धकाम्ल के निर्माण की यह पहली प्रक्रिया थी।
* १८२३ में ब्रिटेन के उद्यमी जेम्स मुस्प्रात (James Muspratt) ने [[सोडियम कार्बोनेट]] का [[पुंज उत्पादन]] शुरू किया।
* [[कार्बनिक रसायन]] के क्षेत्र में विकास के कारण १८५० के दशक तक [[कोलतार]] से संश्लेषित रंजकों का निर्माण शुरू हो गया॥
* '''१८६१''' में बेल्जियम के उद्यमी एवं रसायनज्ञ अर्न्स्ट साल्वे (Ernest Solvay) ने सोडियम कार्बोनेट के निर्माण की विधि विकसित की।
* '''१८९०''' के दशक में जर्मन कम्पनियाँ [[गंधकाम्ल]] का पुंज उत्पाद करने लगीं।
* '''१८९०''' के ही दशक में विद्युत अपघटन की विधि से [[कास्टिक सोडा]] और [[क्लोरीन]] का पुंज उत्पादन होने लगा।
* '''१९०९''' में [[यूएसए]] की अमेरिकन स्यानामिड नामक कम्पनी ने संश्लेषित [[उर्वरक|उर्वरकों]] का निर्माण आरम्भ किया जिससे 'हरित क्रान्ति' हुई और फसलों की उत्पादकता में अतिशय वृद्धि हुई।
* '''१९१४''' में काष्ठ के रेशों से [[रेयान]] नामक मानव-निर्मित रेशे का निर्माण शुरू हुआ।
 
== उत्पाद ==