"कोडरमा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: लाघव चिह्न (॰) का प्रयोग।
तिलैया बाँध के संबंध में
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 35:
 
=== ति‍लैया बांध ===
कोडरमा में पर्यटक ति‍लैया बांध देख सकते हैं। दामोदर नदी घाटी परियोजना के तहत सबसे पहले इसी बाँध का निर्माण हुआ था। जल ठहराव के कारण जीटी रोड से भी इस पानी का नजारा बरसात के दिनों में देखा जा सकता है। NH-33 भी इससे होकर गुजरती है। हरा पानी डर के साथ आनंद और रोमांच भी उत्पन्न करता है। एक तरफ पहाड़,दुसरे तरफ पेड़ - पौधे और उसके नीचे डैम का पानी एक मनमोहक दृश्य का निर्माण करते है। यह बांध दामोदर घाटी में बड़ाकर नदी पर बना हुआ है। आकार में यह लगभग 1200 फीट लंबा और 99 फीट ऊंचा है। बांध के आस-पास का क्षेत्र काफी मनोरहारी है और पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इसके अलावा यहां पर एक विशाल जलाशय के किनारे पिकनिक का आनंद भी लिया जा सकता है। यह जलाशय बहुत विशाल है और लगभग 36 वर्ग कि॰मी॰ में फैला हुआ है। जलाशय के पास खूबसूरत पहाड़ियां भी हैं जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती हैं। जाड़े के मौसम में नवम्बर से लेकर मार्च तक यह परिंदों तथा पर्यटकों से गुंजायमान होता है। ताजे मछलियों के अलावा नौकाविहार का भी मजा लिया जा सकता है। बाँध स्थल 'राष्ट्रीय राज्यपथ से करीब आठ कीलोमीटर अंदर है,,वहाँ दामोदर घाटी निगम का अतिथि गृह है। वहाँ जल और जंगल का विहंगम दृश्य आँखो को बहुत सुभाता है। वनभोज करने वालों के लिए यह आदर्श स्थल है। हाल के वर्षों में यह फिल्म दृश्यांकन के लिए भी चर्चित हो रहा है, विशेषकर स्थानीय फिल्म निर्माताओं के नजर में। बाँध स्थल तक आने में सैनिक विधालय ,तिलैया का द्वार आता है,,जो कुछ समय के लिए देशभक्ति तथा सैन्य शिक्षा की याद दिलाता है। प्रसिद्ध फिल्मकार प्रकाश झा,इसी विधालय के विधार्थी रह चुके है।
 
=== उरवन टूरिस्ट कॉम्पलैक्स ===