"जीवविज्ञान में सममिति": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''जीवविज्ञान में सममिति''' (symmetry in biology) किसी जीव में समान रूप के अंगो...
 
पंक्ति 1:
'''जीवविज्ञान में सममिति''' (symmetry in biology) किसी [[जीव]] में समान रूप के अंगों की संतुलित उपस्थिति को कहते हैं, मसलन [[मनुष्यों]] में संतुलित व्यवस्था से एक बायाँ और उसी के जैसा एक दायाँ [[हाथ]] होता है। [[जीवविज्ञान]] में कई प्रकार की [[सममिति]] देखी जाती है और ऐतिहासिक रूप में इसका [[जीववैज्ञानिक वर्गीकरण]] में काफ़ी महत्व रहा है।<ref>Finnerty JR (2003). "The origins of axial patterning in the metazoa: How old is bilateral symmetry?". The International journal of developmental biology 47 (7–8): 523–9.</ref>
 
== व्यासीय सममिति ==
व्यासीय सममिति (radial symmetry) ऐसे जीवों में पाई जाती है जिन्हें अगर उनके केन्द्र से निकलने वाले किसी काल्पनिक [[समतल]] द्वारा काटा जाये तो वे कई स्थानों पर उनके कटे हुए भागों में क़रीब-क़रीब सममिति देखी जा सकती है। उदाहरण के लिये [[तारामीन]] (स्टारफ़िश) में व्यासीय सममिति होती है। ऐसे जीवों की कोई दाई-बाई तरफ़ नहीं होती।
 
== द्विभागीय सममिति ==
द्विभागीय सममिति (bilateral symmetry) उन जीवों में पाई जाती है जिन्हें अगर बीच में से ऊपर से नीचे एक समतल काटे तो दो लगभग एक जैसे बराबर के हिस्से बन जाते हैं। यह सममिति मानवों, [[कुत्तों]], इत्यादि में देखी जाती है।
 
== इन्हें भी देखें ==