"व्लादिमीर पुतिन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया।
छो replace archive.today -> archive.is (domain archive.today blocked by onlinenic)
पंक्ति 106:
इस अवधि के दौरान पुतिन की छवि बिगाड़ने वाली कुछ घटनाएँ भी घटीं। पनडुब्बी 'कुर्स्क' के डूबने की घटना को संवेदनशील ढंग से न संभाल पाने के कारण उनकी आलोचना हुई।<ref name=Kursk>{{cite web|url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/europe/1487112.stm |title=Spectre of Kursk haunts Putin|trans_title=कुर्स्क के काले साये का पुतिन नें शिकार किया |publisher=[[बीबीसी न्यूज़]]|date= 12 अगस्त 2001|accessdate=11 जून 2014|language=अंग्रेज़ी}}</ref> अगस्त 2000, को इस पनडुब्बी के डूबने से जब उसमें सवार 118 नाविक मारे गए थे, तो पुतिन अपनी छुट्टी बीच में छोड़कर वापस नहीं आए थे। छुट्टी से वापस लौटने के कई दिनों बाद ही उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया।<ref name=Kursk /> 2002 में, जब चेचन आतंकवादियों ने मास्को के एक संगीत थिएटर पर कब्ज़ा कर लिया तो आतंकवादियों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते समय 129 दर्शक मारे गए थे। पुतिन के आलोचकों का कहना है कि उस कार्यवाही के दौरान आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया गया था और क्रेमलिन द्वारा वास्तविक जानकारी को आम लोगों से छिपाकर रखा गया था। तब रूसी प्रेस में और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कईयों ने चेताया कि इस घटना से राष्ट्रपति पुतिन की लोकप्रियता को गंभीर रूप से नुकसान होगा। इसके बावजूद, घेराबंदी के समाप्त होने के कुछ समय बाद ही इन अटकलों को गलत साबित करते हुए, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सार्वजनिक स्वीकृति रेटिंग ने रिकॉर्ड स्तर छुआ – रूस की 83% जनता पुतिन और इस घटना के संभालने के उनके तरीके से संतुष्ट थी।<ref>{{cite web|url=http://news.bbc.co.uk/2/hi/europe/2565585.stm |title=Moscow siege leaves dark memories|trans_title=मास्को घेराबंदी की अंधेरी यादें |publisher= बीबीसी न्यूज़|date= 16 दिसम्बर 2002|accessdate=11 जून 2014|language=अंग्रेज़ी}}</ref>
 
2003 में, चेचन्या में एक जनमत संग्रह आयोजित किया गया जिसमें एक नए संविधान को अपनाया गया। इस संविधान के अनुसार चेचन्या को रूस का हिस्सा घोषित किया गया। चेचन्या में संसदीय चुनावों और एक क्षेत्रीय सरकार की स्थापना के साथ हालात धीरे-धीरे स्थिर हो गए।<ref>{{cite news |url=http://news.independent.co.uk/europe/article2331993.ece |title=Can Grozny be groovy?|trans_title=क्या ग्रोज़्नी संधि कर सकते हैं? |work=द इंडिपेंडेंट |date=6 मार्च 2007 |archivedate=6 मार्च 2007 |archiveurl=httpshttp://archive.todayis/iiuWk |location=लंदन|language=अंग्रेज़ी}}</ref><ref>{{cite web|url=http://www.hrw.org/campaigns/russia/chechnya/ |archiveurl=https://web.archive.org/web/20061121224006/http://www.hrw.org/campaigns/russia/chechnya/ |archivedate=21 नवम्बर 2006 |title=Human Rights Watch Reports, on human rights abuses in Chechnya|trans_title=चेचन्या में मानवाधिकार हनन पर ह्यूमन राइट्स वॉच की रपट |publisher=ह्यूमन राइट्स वॉच}}</ref>
 
=== राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल (2004–2008) ===