"संयुक्त राष्ट्र महासभा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
→‎प्रमुख कार्य: हमने इसमे महासभा के कार्यो को बताया हैं।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 46:
== प्रमुख कार्य ==
[[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद]] के स्थायी सदस्यों के निषेधाधिकार प्रयोग से उत्पन्न राष्ट्रसंघ की अकर्मण्यता के निवारण के लिए महासभा ने 1940 में लघुसभा नामक एक अंतरिम समिति की स्थापना की। महासभा के सत्रावसान में महासभा का कार्य लघुसभा कर सकती है और महासभा का अधिवेशन बुला सकती है। इसके अनुसार, सुरक्षा परिषद् में शांति एवं सुरक्षा के प्रश्नों पर मतैक्य न होने पर, 24 घंटे की सूचना पर महासभा का विशेष अधिवेशन बुलाया जा सकता है जो सामूहिक उपायों का अभिस्ताव और सैनिक कार्यवाही का निर्देश कर सकता है।
 
महासभा द्वारा सुरक्षा परिष्ाद के 10 अस्थायी सदस्यों तथा सामाजिक एवं आर्थिक परिष्ाद के 54 सदस्यों एवम् न्यास परिष्ाद के अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है।
 
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सदस्यों का निर्वाचन करने का अधिकार सामान्य रूप से महासभा(आम सभा)एवम् सुरक्षा परिष्ाद को ही हैं।
 
महासभा ने पिछले वर्षों में विश्व की विभिन्न जटिल समस्याओं पर विचार किया और कोरिया, ग्रीस, पैलेस्टाइन, स्पेन आदि के प्रश्न पर उचित कार्यवाही की। 1959 में [[ब्रिटेन]], [[फ्रांस]] और [[इसराइल]] द्वारा स्वेज पर किए गए आक्रमण को रोकने में महासभा सफल हुई। महासभा को प्राप्त सफलताओं एवं असफलताओं के आधार पर इसका मूल्यांकन करना उचित न होगा। यद्यपि महासभा के निर्णय सदस्यों के लिए आदेशात्मक नहीं है, तथापि विश्व इतिहास की सर्वाधिक प्रतिनिधि संस्था होने के नाते अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहयोग की स्थापना के लिए उसका महत्वपूर्ण स्थान निर्विवाद है।