"दोमिनिकन गणराज्य": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 59:
}}
'''दोमिनिकन गणराज्य''' (Dominican Republic) [[उत्तर अमेरिका]] महाद्वीप में [[केरिबियन]] क्षेत्र में एक देश है।
राष्ट्रीय राजधानी [[सेंटोसान्तो डोमिंगोदोमिन्गो]] नामक शहर है जो डिस्ट्रिटो नैशनल में स्थित है।
 
== परिचय ==
यह जनतंत्र इंडीज के [[हिस्सपैनियाला]] (Hispaniola) द्वीप के दो तिहाई भाग में तथा बीऐटा (Beata), कैटालिना, सोने (Saona), ऑल्टो वीलो (Alto velo), कैटालिनिटा (Catalinita) तथा अन्य कई द्वीपिकाओं (Islets) पर फैला हुआ है। इस जनतंत्र की राजधानी [[सैंटोसान्तो डोमिंगोदोमिन्गो]] (Santo Domingo) है। यह नगर डोमिनिकैन का सबसे बड़ा नगर है।
 
यह जनतंत्र पूर्व में माना पैसेज (Mona passage), पश्चिम में हैटी, उत्तर में [[ऐटलैंटिक महासागर]] तथा दक्षिण में [[कैरिबीऐन सागर]] से घिरा हुआ है। इसकी तटरेखा ८७० मील लंबी है। एंग्गान्यो (Engano) अंतरीप से लेकर [[हैटी]] की सीमा तक यह सर्वाधिक लंबा (२४० मील) है और बीऐटा अंतरीप से लेकर ईसावेला (Isabela) अंतरीप तक यह सर्वाधिक चौड़ा (१७०) है। इस जनतंत्र में सुदूर पश्चिम में बृहद् मरूभूमि है। साधारणतया यह जनतंत्र पहाड़ी है। यहाँ की मुख्य पर्वतमाला कॉरदियेरा (Cordillera) सेंट्रल है जो पूर्व से पश्चिम जाती हुई, जनतंत्र को दो भागों में विभक्त करती है। इस पर्वतमाला में [[चीड़]] के जंगल हैं। ट्रहीयो (Trujillo) पर्वत वेस्ट इंडीज में देश की सर्वोच्च ऊँचाई (१०,३१९ फुट) तथा एंरिक्यूइलो (Enriquillo) झील जो कि समुद्रतल १४४ से फुट नीची है, न्यूनतम नीचाई है। याकी डेल नॉर्टे (Yaque del Norte), याकी डेल सर (Sur) और यूना (Yuna) देश की मुख्य नदियाँ हैं।