"पूर्वी अंटार्कटिका": अवतरणों में अंतर

 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Antarctica.svg|thumb|upright=1.5|पूर्वी अंटार्कटिका बाई ओर का भाग है]]
'''पूर्वी अंटार्कटिका''' (East Antarctica) [[अंटार्कटिका]] [[महाद्वीप]] का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। [[पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला]] अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत [[पश्चिमी अंटार्कटिका]] इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान [[गामबूर्तसेव पर्वतमाला]] पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है।<ref>"[http://worldwildlife.org/ecoregions/an1102 Maudlandia Antarctic desert]". Terrestrial Ecoregions. World Wildlife Fund.</ref>
 
== पर्यावरण ==
कुछ छोटे तटीय क्षेत्रों को छोड़कर पूर्वी अंटार्कटिका सदैव बर्फ़ की मोटी [[हिमचादर]] से ढका रहता है। वनस्पतिओं के नाम पर यहाँ केवल पत्थरों से चिपकी हुई [[लाइकेन]], [[हरिता]] (मोस) और [[शैवाल]] (ऐल्गी) ही है। तटों के समीप [[पेंगुइन]] व सीलें मिलती हैं लेकिन तटों से हटकर केवल [[सूत्रकृमि]] और कीटों जैसे [[अकशेरुकी प्राणी]] ही मिलते हैं और वे भी अधिकतर वहाँ जहाँ वे लाइकेन, हरिता, इत्यादि खा सकें।
 
== ठंड ==
पूर्वी अंटार्कटिका विश्व का सबसे शीत इलाक़ा माना जाता है और [[पृथ्वी]] पर आज तक मापे गये सबसे ठंडे तापमान यहीं पाये गये हैं। अगस्त २०१० में अंतरिक्ष यान द्वारा यहाँ −94.7 °सेन्टीग्रेड तापमान मापा गया।<ref>[http://www.theweathernetwork.com/news/articles/last-week-was-nothing-compared-to-these-seven-record-cold-temperatures-recorded-on-earth/19302/ The Weather Network: The seven coldest temperatures ever recorded on Earth]</ref><ref>[http://news.nationalgeographic.com/news/2013/12/131210-coldest-place-on-earth-antarctica-science/ New Record for Coldest Place on Earth, in Antarctica]</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==