"सील": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''सील''' या '''पिनिपेड''' मांसाहारी समुद्री जीवविज्ञ...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
 
'''सील''' (Seal) या '''पिनिपेड''' (Pinniped) [[मांसाहारी गण|मांसाहारी]] [[समुद्री जीवविज्ञान|समुद्री]] [[स्तनधारी]] [[प्राणियों]] का एक विविध [[क्लेड]] है। इसमें भिन्न प्रकार की सीलें, जलव्याघ्र (सी लायन), वाल्रस, इत्यादि शामिल हैं। वर्तमान विश्व में ३३ ज्ञात पिनिपेड [[जाति (जीवविज्ञान)|जातियाँ]] अस्तित्व में हैं लेकिन [[जीवाश्मों]] से ५० [[विलुप्त]] जातियों की पहचान भी की गई है। पिनिपेड मांसाहारी (कार्निवोरा) [[जीववैज्ञानिक गण]] के सदस्य हैं और [[भालू]], [[मस्टेलिडाए]] [[कुल (जीवविज्ञान)|कुल]] के प्राणी (जैसे कि [[रासू]], [[बिज्जू]] और [[ऊदबिलाव]]) इनके सब से क़रीबी [[अनुवांशिकी]] (जेनेटिक) सम्बन्धी हैं। [[क्रमविकास]] अध्ययन से पता चला है कि इन सभी प्राणियों के पूर्वज एक-दूसरे से आज से लगभग ५ करोड़ वर्ष पूर्व अलग हुए।<ref>Berta, A. (2012). Return to the Sea: The Life and Evolutionary Times of Marine Mammals. University of California Press. ISBN 978-0-520-27057-2.</ref><ref>Riedman, M. (1990). The Pinnipeds: Seals, Sea Lions, and Walruses. University of California Press. ISBN 978-0-520-06497-3.</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/सील" से प्राप्त