"क़ुस्तुंतुनिया": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
corrected spelling in caption |
अनुनाद सिंह (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 3:
==परिचय==
इस नगर की स्थापना रोमन सम्राट् [[कांस्टैंटाइन]] महान ने 328 ई. में प्राचीन नगर बाईज़ैंटियम को विस्तृत रूप देकर की थी। नवीन [[रोमन साम्राज्य]] की राजधानी के रूप में इसका आरंभ 11 मई 330 ई. को हुआ था। यह नगर भी [[रोम]] के समान ही सात पहाड़ियों के बीच एक त्रिभुजाकार पहाड़ी प्रायद्वीप पर स्थित है और पश्चिमी भाग को छोड़कर लगभग सब ओर जल से घिरा है। [[रूम सागर]] और [[काला सागर]] के मध्य स्थित बृहत् जलमार्ग पर होने के कारण इस नगर की स्थिति बड़ी महत्वपूर्ण रही है। प्रकृति ने दुर्ग का रूप देकर उसे व्यापारिक, राजनीतिक और युद्धकालिक दृष्टिकोण से एक महान साम्राज्य की सुदृढ़ और शक्तिशाली राजधानी के अनुरूप बनने में पूर्ण योग दिया था और निरंतर सोलह शताब्दियों तक एक महान साम्राज्य की राजधानी के रूप में इसकी ख्याति बनी हुई थी। सन् १९३० में इसका नया [[तुर्की]] नाम [[इस्तानबुल]] रखा गया। अब यह नगर प्रशासन की दृष्टि से तीन भागों में विभक्त हो गया है इस्तांबुल, पेरा-गलाटा और स्कूतारी। इसमें से प्रथम दो यूरोपीय भाग में स्थित हैं जिन्हें बासफोरस की 500 गज चौड़ी गोल्डेन हॉर्न नामक सँकरी शाखा पृथक् करती है। स्कूतारी तुर्की के एशियाई भाग पर बासफोरस के पूर्वी तट पर स्थित है।
==इन्हें भी देखें==
|