"कुम्हड़ा": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
[[Image:Pumpkins.jpg|right|300px|thumb|कुम्हड़ा]] '''कुम्हड़ा''' एक स्थलीय, [[द्विबीजपत्री]] पौधा है जिसका तना लम्बा, कमजोर व हरे रंग का होता है। तने पर छोटे-छोटे रोयें होते हैं। यह अपने आकर्षों की सहायता से बढ़ता या चढ़ता है। इसकी पत्तियां हरी, चौड़ी और वृत्ताकार होती हैं। इसका [[फूल]] पीले रंग का सवृंत, नियमित तथा अपूर्ण घंटाकार होता। नर एवं मादा पुष्प अलग-अलग होते हैं। नर एवं मादा दोनों पुष्पों में पाँच जोड़े बाह्यदल एवं पाँच जोड़े पीले रंग के दलपत्र होते हैं। नर पुष्प में तीन पुंकेसर होते हैं जिनमें दो एक जोड़ा बनाकार एवं तीसरा स्वतंत्र रहता है। मादा पुष्प में तीन संयुक्त अंडप होते हैं जिसे युक्तांडप कहते हैं। इसका फल लंबा या गोलाकार होता है। फल के अन्दर काफी बीज पाये जाते हैं। फल का वजन ४ से ८ किलोग्राम तक हो सकता है। सबसे बड़ी प्रजाति मैक्सिमा का वजन ३४ किलोग्राम से भी अधिक होता है.है।<ref name="Britannica"> pumpkin. (2007). In ''Encyclopædia Britannica''. Retrieved November 28, 2007, from Encyclopædia Britannica Online: http://www.search.eb.com/eb/article-9061895.</ref> यह लगभग संपूर्ण विश्व में उगाया जाता है। [[संयुक्त राज्य अमेरिका]], [[मेक्सिको]], [[भारत]] एंव [[चीन]] इसके सबसे बड़े उत्पादक देश हैं।<ref>The Pumpkin Patch. 2007. Halloween Online. 19 Feb. 2008 <http://www.pumpkin-patch.com>.</ref> इस पौधे की आयु एक वर्ष होती है।
 
==पौष्टिक तत्व ==