"एंड्रयू सैंडहॅम": अवतरणों में अंतर

छो सुधार
छो कड़ी सुधार
पंक्ति 23:
| lasttestyear = 1930
| lasttestagainst = वेस्ट इंडीज़
| club1 = [[सरेसरी काउंटी क्रिकेट क्लब|सरे]]
| year1 = 1911–1937
| club2 = [[मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब|एमसीसी]]
पंक्ति 62:
 
== क्रिकेट करियर ==
एंड्रयू का जन्म 6 जुलाई 1890 में [[लंदन]] में हुआ था। उन्होनें अपना पहला मैच [[सरेसरी काउंटी क्रिकेट क्लब|सरे]] के लिए 1911 में खेला था। आगे के वर्षों में वह सरे के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन गए और [[जैक हाब्स]] के साथ उनकी शानदार सलामी जोड़ी बन गई। इन दोनों ने मिलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले विकेट के लिए 100 या उससे ज़्यादा 66 बार जोड़े, जिसमें से सबसे ज़्यादा 428 थे। उन्होंने आठ सत्रों में 2,000 रन या उससे ज़्यादा बनाए और अपने कैरियर के मध्य भाग के दौरान 1924 और 1931 के बीच में उनकी औसत सभी में 50 से उपर थी सिर्फ़ दो साल को छोड़कर।<ref name="Andy">{{cite web|title=Andy Sandham|trans_title=एंडी सैंडहॅम|language=अंग्रेज़ी|url=http://www.espncricinfo.com/england/content/player/20058.html|publisher=[[क्रिकइन्फो]]|accessdate=13 जुलाई 2014}}</ref>
 
एंड्रयू ने [[इंग्लैंड क्रिकेट टीम|इंग्लैंड]] के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1921 को [[ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम|ऑस्ट्रेलिया]] के खिलाफ़ खेला था जिसमें उन्होनें 21 रन बनाए थे।<ref name="300 club"></ref> [[हरबर्ट सटक्लिफ]] की जैक हाब्स के साथ इंग्लैंड टीम में सलामी जोड़ी काफ़ी सफल रह रही थी, इस कारण एंड्रयू को ज़्यादा मौके नहीं मिले और उन्हें कभी-कभार किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही टीम में जगह मिलती थी। इंग्लैंड का 1930 का [[वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम|वेस्ट इंडीज़]] दौरे का चौथा टेस्ट उनका आखिरी साबित हुआ। पर यही टेस्ट से उन्हें ज़्यादातर जाना जाता हैं जब उन्होनें इंग्लैंड के 849 स्कोर में से 325 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।<ref name="Andy"></ref> उन्होनें दूसरी पारी में भी 50 रन बनाए थे, उनके द्वारा मैच में बनाए गए 375 रन किसी भी एक टेस्ट में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन थे, ये रिकॉर्ड [[ग्रेग चैपल]] ने 44 साल और 543 टेस्ट बाद तोड़ा।<ref name="Andy"></ref> ये उनका आखिरी टेस्ट भी साबित हुआ।<ref name="300 club">{{cite web|last=फ़्रिथ|first=डेविड|title=The first member of the 300 club|trans_title=300 क्लब के पहले सदस्य|language=अंग्रेज़ी|url=http://www.cricinfo.com/wisdencricketer/content/current/story/322538.html|publisher=[[क्रिकइन्फो]]|accessdate=7 अक्टूबर 2010}}</ref>