"विद्याधर चक्रवर्ती": अवतरणों में अंतर

छो clean up, replaced: । → । (2) AWB के साथ
new file
पंक्ति 1:
'''विद्याधर चक्रवर्ती। विद्याधर भट्टाचार्य (?)। [[विद्याधर]]''' (१६९३-१७५१) [[भारत]] के नगर-नियोजन के पुरोधा थे। आज से 286 साल पहले [[जयपुर]] जैसा सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बसाने के [[आमेर]] महाराजा [[सवाई जयसिंह]] के सपने को साकार करने में उनकी भूमिका सबसे निर्णायक और महत्वपूर्ण रही। [[गणित]], [[शिल्पशास्त्र]], [[ज्योतिष]] और [[संस्कृत]] आदि विषयों में उनकी असाधारण गति थी।
[[File:JAIGARHJaipur FORT03-2016 in01 AMERJaigarh Vidyadhar's ArchitectureFort.JPGjpg|thumb| सब से पहले विद्याधर ने जिसकी रचना की : किला [[जयगढ़]], [[आमेर]] ]]
विद्याधर [[बंगाल]] मूल के एक गौड़-[[ब्राह्मण]] थे, जिनके दस वैदिक ब्राह्मण पूर्वज आमेर-राज्य की कुलदेवी [[दुर्गा]] शिलादेवी की शिला [[खुलना]]-उपक्षेत्र के [[जैसोर]] (तब पूर्व [[बंगाल]]), अब [[बांग्लादेश]]) से लाने के समय [[जयपुर]] आये थे। उन्हीं में से एक के वंशज विद्याधर थे।<ref>1.जयपुर-दर्शन' प्रकाशक : 'जयपुर अढाईशती समारोह समिति' प्रधान-सम्पादक : डॉ॰ प्रभुदयाल शर्मा'सहृदय' नाट्याचार्य वर्ष 1978</ref>