"जमुई": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 36:
=== गिद्धौर दुर्गा मंदिर ===
गिद्धौर एतिहासिक व सांस्कृतिक रुप से दो ही पहचान है। एक यहां की पुरानी रियासत तथा दूसरा दुर्गापूजा और दोनों की एक लंबी परम्परा रही है। शैलवालाओं और झरनों से भरे वन प्रांतर के मध्य बसी थी गिद्धौर नगरी। जहां चार शताब्दी से भी अधिक वर्ष पूर्व तत्कालीन राजा ने अलीगढ़ से स्थापत्य से जुड़े राज मिस्त्री को बुलाकर गिद्धौर स्थित दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया था। तब से जैनागमों में चर्चित पवित्र नदी उच्चवालिया (उलाय नाम से प्रसिद्ध) तथा नागिन नदी के संगम पर बने इस मंदिर में दुर्गा पूजा अर्चना होती आ रही है।
गंगा और यमुना सरीखी इन दो पवित्र नदियों में सरस्वती स्वरुपनी दुधियाजोर मिश्रित होती है जिसे आज झाझा रेलवे के पूर्व सिग्नल के पास देखा जा सकता है। इस संगम में स्नान करने के उपरांत हरिवंश पुरान का श्रवण करने से निश्संतान दंपती को गुणवान पुत्र रत्‍‌न की प्राप्ति होती है। नवरात्रा के प्रारंभ होते ही सुदूर अंचल से ब्रह्मा मुहुर्त में इसी पवित्र नदी में स्नान कर नर-नारी दंडवत करते हुए इस मंदिर के द्वार पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं। चंदेल राजाओं के गिद्धौर राज की इस राजधानी को परसंडा के नाम से भी जाना जाता है। बिहार प्रांत के पूर्वांचल जैनागमों में आए वर्णन के अनुसार यह दुर्गा पूजा के लिए सर्व प्रतिष्ठित स्थल है। दशहरा के अवसर पर यहां के राज्याश्रद्ध मेला में कभी मल्ल युद्ध का अभ्यास, तीरंदाजी, कवि सम्मेलन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ करता था। मीना बाजार लगाए जाते थे। हाल के वर्षो में इसकी जगह सर्कस, थियेटर ने ले लिया है। राज्याश्रद्ध इस मेले को चंदेल वंश के उत्तराधिकारी प्रताप सिंह ने जनाश्रत घोषित कर दिया है। दशहरा के पुनीत अवसर पर अतीत को पुर्नजागृत करने के लिए गिद्धौरवासी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह ने गिद्धौर फाउंडेशन गठित कर गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव की रचना की थी। लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद पुन: गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव की परम्परा थम सी गई है। इस इलाके के हजारों लोग स्वस्थ सांस्कृतिक मनोरंजन से वंचित हो गए हैं।
 
=== जैन मंदिर धर्मशाला ===
"https://hi.wikipedia.org/wiki/जमुई" से प्राप्त