"पुणे": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 116:
 
[[चित्र:punelocal.jpg|thumbnail|150px|पुणे की उपनगरीय रेल]]
शहर मे पुणे व शिवाजीनगर यह दो महत्वपूर्ण रेल्वे स्थानक है। पुणे व लोणावला के बीच उपनगरी रेल है जिससे [[पिंपरी]], [[खडकी]] व [[चिंचवड]] यह उपनगर शहर से जुड़्ते है। पुणे की उपनगरी रेल लोणावला तक और [[मुंबई]] की कर्जत तक चलती है। रेल्वे प्रशासन लोणावला व कर्जत/खोपोली शहर को जोडने की योजना बना रहा है। जिससे पुणे-मुंबई के दरम्यान आने वाले सभी स्थानो को एक्साथ जोडा जाएगा। कर्जत-[[पनवेल]] रेलवे बनने के बाद पुणे-मुंबई शहरो के बीच का अंतर 29 कि॰मी॰ से कम हो जाएगा।
 
पुणे व मुंबई के बीच मुंबई-पुणे द्रुतगती महामार्ग बनाया गया है। जिससे दोनो शहरो के दरमयान केवल तीन घंटे का अंतर रह गया है। शासकीय व निजी बससेवा पुणे को [[मुंबई]], [[हैदराबाद]], [[नागपुर]] व [[बंगलूरू]] शहरो से जोड़्ती है। [[महाराष्ट्र राज्य परिवहन मंडल]] (एस.टी) की बससेवा पुणे को महाराष्ट्र के ग्रामीण भागो से जोडती है।
 
पुणे शहर [[2010]] तक महत्वपूर्ण आई.टी केंद्र बनने के मार्ग पर है। पुणे की चक्रमाती बढत के साथ यहाँ वाहनो की संख्या मे भी काफी बढत हुई है। 2005 मे पुणे मे 146 वर्ग कि.मी क्षेत्रफल मे 2,00,000 कार (मोटारगाडिया) व 10,00,000 दुपहिए वाहन थे, ऐसा एक अभ्यास से पता किया गया। पुणे के उपनगर कल्याणीनगर, विमाननगर, मगरपट्टा, पिंपरी, चिंववड, बाणेर, वाकड, औंध, हिंजेवाडी, बिबवेवाडी, वानवडी, निगडी-प्राधीकरण काफी तेजी से बढ रहे है पर अंदरूनी रास्ते उतने तेजी से नही बढ रहे है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/पुणे" से प्राप्त