"अफ़ग़ानिस्तान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 65:
अफगानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य [[पाषाण काल]] ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जा सकती है। यह क्षेत्र एक ऐसे भू-रणनीतिक स्थान पर अवस्थित है जो मध्य एशिया और पश्चिम एशिया को भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति से जोड़ता है। इस भूमि पर [[कुषाण]], [[हफ्थलिट]], [[समानी]], [[ग़ज़नवी]], [[गोरी]], [[मुगल]], [[दुर्रानी]] और अनेक दूसरे प्रमुख साम्राज्यों का उत्थान हुआ है। प्राचीन काल में [[फ़ारस]] तथा शक साम्राज्यों का अंग रहा अफ़्ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है। इनमें [[सिकन्दर]], फारसी शासक [[दारा प्रथम]], तुर्क,[[मुगल]] शासक [[बाबर]], [[मुहम्मद गौरी]], [[नादिर शाह]] इत्यादि के नाम प्रमुख हैं। [[ब्रिटिश]] सेनाओं ने भी कई बार अफ्गानिस्तान पर आक्रमण किया। वर्तमान में [[अमेरिका]] द्वारा [[तालेबान]] पर आक्रमण किये जाने के बाद [[नाटो]](NATO) की सेनाएं वहां बनी हुई हैं।
 
अफ़्ग़ानिस्तानअफ़ग़ानिस्तान के प्रमुख नगर हैं - राजधानी [[काबुल]], [[कंधार]]। यहाँ कई नस्ल के लोग रहते हैं जिनमें [[पश्तून]] (पठान या अफ़ग़ान) सबसे अधिक हैं। इसके अलावा उज्बेक, ताजिक, तुर्कमेन और हज़ारा शामिल हैं। यहाँ की मुख्य भाषा पश्तो है। [[फ़ारसी]] भाषा के अफ़गान रूप को [[दरी फ़ारसी|दरी]] कहते हैं।
 
== नाम ==