"कालपी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 73:
[[File:The Holy Yamuna River.JPG|thumb|The Holy Yamuna River]]
कालपी [[यमुना नदी]] के बीहड़ इलाके में बसा हुआ है। इसके पश्चिमी भाग में अनेक प्राचीन मकबरे हैं जिन्हें ''''चौरासी गुंबज'''' कहा जाता है। यमुना के ये बीहड़ भूभाग नगर के प्राचीन एवं आधुनिक बसावक्रम को अलग कर देते हैं। प्राचीन कालपी नगर नदी के पास एक ऊँचे भूभाग पर बसा हुआ है जिसमें भूरे पलस्तर (प्लास्टर) की दीवारें और यत्रतत्र छिटके हुए वृक्ष दिखाई देते हैं। यहाँ मुसलमान शासकों के मकबरे बहुतायत से देखने को मिलते हैं। नया कालपी नगर नदी से थोड़ी दूर, दक्षिण पूर्व की ओर बसा हुआ है। नदी के किनारे इन खंडहरों में एक भग्नावशेष ऐसा है जिसकी दीवार नौ फुट मोटी है और जिसे वहाँ के राज्यपाल का कोषागार समझा जाता है। सन् १८६८ ई. से ही कालपी में एक नगरपालिका (म्युनिसिपैलिटी) है। दक्षिणी उत्तर-प्रदेश का यह एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी रह चुका है। यहाँ से [[अनाज]] एवं [[कपास]] [[कानपुर]], [[कलकत्ता]] और [[मिर्जापुर]] को भेजे जाते रहे हैं।
==चित्र वीथी ==
<gallery>
File:Kalpi Railway Station (Plateform).JPG|Kalpi Railway Station (Plateform)
File:The Holy Yamuna River.JPG|The Holy Yamuna River
File:Yamuna River( Road Bridge).JPG|Yamuna River( Road Bridge)
</gallery>
 
==इन्हें भी देखें==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कालपी" से प्राप्त