"स्वनिम": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
{{आधार}}किसी [[भाषा]] या [[बोली]] में, '''स्वनिम''' (phoneme) उच्चारित ध्वनि की सबसे छोटी ईकाई है। स्वनिम के लिए ध्वनिग्राम, स्वनग्राम आदि शब्द भी प्रयुक्त होते हैं। अंग्रेजी में इसका पर्यायी शब्द फोनीम (phoneme) है। Phoneme के लिए प्रयुक्त होने वाला ‘स्वनिम’ शब्द ‘ध्वनिग्राम’ की अपेक्षा कहीं अधिक नया है, किन्तु आजकल इसका ही प्रयोग चल रहा है।
 
स्वनिम के स्वरूप के संदर्भ में विद्वानों में मतैक्य नहीं है। विभिन्न विद्वानों ने इसे भिन्न-भिन्न विषयों से सम्बन्धित माना है। [[ब्लूमफील्ड]] और [[डैनियल जोन्स]] से इसे भौतिक इकाई के रूप में स्वीकार किया है। [[एडवर्ड सापीर]] इसे मनोवैज्ञानिक इकाई मानते हैं। डब्ल्यू. एफ. ट्वोडल स्वनिम को अमूर्त काल्पनिक इकाई मानते हैं। स्वन या ध्वनि-परिवर्तन से सदा अर्थ-परिवर्तन नहीं होता है, जब कि स्वनिम-परिवर्तन से अर्थ-परिवर्तन निश्चित है।