"पारिजात वृक्ष (किन्तूर)": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 7:
दूसरी पौराणिक मान्यता यह है कि एक बार श्रीकृष्ण अपनी पटरानी रुक्मिणी के साथ व्रतोद्यापन समारोह में रैवतक पर्वत पर आ गए उसी समय नारद अपने हाथ में पारिजात का पुष्प लिए हुए आ गए। नारद ने इस पुष्प को श्रीकृष्ण को भेंट कर दिया। श्रीकृष्ण ने इस पुष्प को रुक्मिणी को दे दिया और रुक्मिणी ने इसे अपने बालों के जूड़े में लगा लिया इस पर नारद ने प्रशंसा करते हुए कहा कि फूल को जूड़े में लगाने पर रुक्मिणी अपनी सौतों से हजार गुना सुन्दर लगने लगी हैं। पास में खडी हुयी सत्यभामा की दासियों ने इसकी सूचना सत्यभामा को दे दी। श्री कृष्ण जब द्वारिका में सत्यभामा के महल में पहुंचे तो सत्यभामा ने पारिजात वृक्ष लाने के लिए हठ किया। सत्यभामा को प्रसन्न करने के लिए स्वर्ग में स्थित पारिजात को लाने के लिए देवराज इंद्र पर आक्रमण कर पारिजात वृक्ष को पृथ्वी पर द्वारिका ले आये<ref>http://shabd-braham.com/ShabdB/archive/v1i2/sbd-V1-i2-sn4.pdf</ref> और वहां से अर्जुन ने इस पारिजात को किन्तूर में स्थापित कर दिया।
== विशेषताएं ==
पुराणों में कहा गया है कि पारिजात एक प्रकार का कल्प वृक्ष है। आज तक विश्व में इस तरह को कोई दूसरा वृक्ष नहीं है। आज तक न बीज से ,न पुष्प से ,न पत्ती से और न ही इसकी शाखा से दूसरे पौधे का प्रजनन हुआयात। अतः यह पारिजात (कल्पवृक्ष ) वृक्ष विश्व में अद्वितीय है। माना जाता किलोकमत इस वृक्ष की आयु १०००-५००० वर्ष के बीच मानता है। इसके तने कीका परिमाप ५० फ़ीट और ऊंचाई लगभग ४५ फ़ीट होगी। <ref>http://barabanki.nic.in/places.htm</ref>
 
==पुष्प ==