"वनस्पति": अवतरणों में अंतर

विलय की आवश्यकता नहीं
{{उद्धरणहीन}} जोड़े (TW)
पंक्ति 1:
{{For|अन्य तकनीकी वनस्पति वैज्ञानिक शब्दावली|वनस्पति (फ्लोरा)}}
{{उद्धरणहीन|date=अगस्त 2016}}
'''पेड़-पौधों या वनस्पतिलोक''' का अर्थ है, किसी क्षेत्र का वनस्पति जीवन या [[भूमि पर मौजूद]] पेड़-पौधे और इसका संबंध किसी विशिष्ट जाति, जीवन के ऱूप, रचना, स्थानिक प्रसार, या अन्य वानस्पतिक या भौगोलिक गुणों से नहीं है। यह शब्द ''[[फ्लोरा]]'' शब्द से कहीं अधिक बड़ा है जो विशेष रूप से जाति की संरचना से संबधित होता है। शायद सबसे करीबी पर्याय [[वनस्पति समाज|''वनस्पति'' समाज]] है, लेकिन पेड़-पौधे शब्द स्थानिक पैमानों की विस्तृत श्रेणी से संबध रख सकता है, जिनमें समस्त विश्व की वनस्पति-संपदा समाविष्ट है। प्राचीन लाल लकड़ी के वन, तटीय सदाबहार वन, दलदल में जमने वाली काई, रेगिस्तानी मिट्टी की पर्तें, सड़क के किनारे उगने वाली घास, गेहूं के खेत, बाग-बगीचे-ये सभी ''पेड़-पौधों'' की परिभाषा में शामिल हैं।