"केवली": अवतरणों में अंतर

No edit summary
{{जैन धर्म}}
पंक्ति 1:
[[File:जम्बूस्वामी जी के चरण.jpg|thumb|अंतिम केवली जम्बूस्वामी जी के चरण चिन्ह]]
{{जैन धर्म}}
 
[[जैन दर्शन]] के अनुसार जीवन्मुक्त पुरुष। [[केवल ज्ञान]] से संपन्न व्यक्ति '''केवली ''' कहलाता है। उसे चारों प्रकार के प्रतिबंधक कर्मों का क्षय होने से कैवल्य की सद्य: प्राप्ति होती है ([[तत्त्वार्थसूत्र]] 10.1)। जैन दर्शन के अनुसार केवली जीव के उच्चतम आदर्श तथा उन्नति का सूचक है। प्रतिबंधक कर्मों में मोह की मुख्यता होती है और इसलिये केवलज्ञान होने पर मोह ही सर्वप्रथम क्षीण होता है और तदनंतर मुहूर्त के बाद ही शेष तीनों प्रतिबंध कर्म-ज्ञानावरणीय, दर्शनवरणीय तथा अंतराय-एक साथ क्षीण हो जाते हैं। [[मोह]] ज्ञान से अधिक बलवान होता है; उसके नाश के बाद ही अन्य कर्मों का नाश होता है। प्रतिबंधकों के क्षय से केवल उपयोग का उदय होता है। उपयोग का अर्थ है-बोधरूप व्यापार। केवल उपयोग का आशय है सामान्य और विशेष दोनों प्रकार का संपूर्ण बोध। इसी दशा में सर्वज्ञत्व और सर्वदर्शित्व का उदय होता है केवली व्यक्ति में।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/केवली" से प्राप्त