"राष्ट्रमण्डल के प्रमुख": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 79:
[[File:Commonwealth Realms map2.png|thumb|right|वर्त्तमान राष्ट्रमण्डल प्रमंडल]]
 
१८ वीं और १९वीं सदी के दौरान [[ब्रिटिश साम्राज्य|ब्रिटेन के औपनिवेशिक]] विस्तार द्वारा, [[ब्रिटेन]] ने विश्व के अन्य अनेक भू-भागों वे क्षेत्रों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। जिनमें से अधिकतर देशों ने मध्य २०वीं सदी तक ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल कर ली। हालाँकि उन सभी देशों ने [[यूनाइटेड किंगडम की सरकार]] की अधिपत्यता को नकार दिया, परंतु उनमें से कई राष्ट्र, [[ब्रिटिश शासक]] को अपने अधिराट् के रूप में मान्यता देते हैं। ऐसे देहों [[राष्ट्रमण्डल प्रदेश]] या [[राष्ट्रमण्डल आयामप्रजाभूमि]] कहा जाता है। वर्त्तमान काल में, [[यूनाइटेड किंगडम]] के अधिराट् केवल [[यूनाइटेड किंगडम]] के ही नहीं बल्कि उसके अतिरिक्त कुल १५ अन्य राष्ट्रों के अधिराट् भी हैं। हालांकि इन राष्ट्रों में भी उन्हें लगभग सामान पद व अधिकार प्राप्त है जैसा की ब्रिटेन में, परंतु उन देशों में, उनका कोई वास्तविक राजनीतिक या पारंपरिक कर्त्तव्य नहीं है, शासक के लगभग सारे कर्त्तव्य उनके प्रतनिधि के रूप में उस देश के [[महाराज्यपाल]]([[गवर्नर-जनरल]]) पूरा करते हैं। ब्रिटेन की सरकार का राष्ट्रमण्डल प्रदेशों की सरकारों के कार्य में कोई भी भूमिका या हस्तक्षेप नहीं है। ब्रिटेन के अलावा राष्ट्रमण्डल आयाम में: एंटीगुआ और बारबुडा, ऑस्ट्रेलिया, बहामा, बारबाडोस, बेलिज, ग्रेनेडा, जमैका, कनाडा, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और तुवालु जैसे देश शामिल हैं।
 
पूर्वतः [[राष्ट्रमण्डल|राष्ट्रों के राष्ट्रमण्डल]] के सारे देश [[राष्ट्रमण्डल आयामप्रजाभूमि]] के हिस्सा हुआ करते थे, परंतु १९५० में [[भारत]] ने स्वतंत्रता के पश्चात स्वयं को [[गणराज्य]] घोषित किया, और ब्रिटिश राजसत्ता की राष्ट्रप्रमुख के रूप में संप्रभुता को भी खत्म कर दिया। परंतु [[भारत]] ने राष्ट्रमण्डल की सदस्यता बरक़रार राखी। उसके बाद से, राष्ट्रमण्डल देशों में, ब्रिटिश संप्रभु को (चाहे राष्ट्रप्रमुख हों या नहीं) "[[राष्ट्रमण्डल के प्रमुख]]" का पद भी दिया जाता है, जो [[राष्ट्रमण्डल]] के संगठन का नाममात्र प्रमुख का पद है। इस पद का कोई राजनैतिक अर्थ नहीं है।<ref>{{citation| url=http://www.thecommonwealth.org/files/214257/FileName/TheLondonDeclaration1949.pdf| title=London Declaration| year=1949| publisher=Commonwealth Secretariat| accessdate=29 July 2013}}</ref>
 
==धारकों की सूची==