"भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 4:
 
==2016==
===उड़ी आतंकी हमला और उसके परिणाम====
18 सितम्बर 2016 को [[जम्मू और कश्मीर]] के उरी सेक्टर में [[एलओसी]] के पास स्थित [[भारतीय सेना]] के स्थानीय मुख्यालय पर [[2016 उड़ी हमला|एक बड़ा आतंकी हमला]] हुआ, जिसमें भारत के 18 जवान शहीद हो गए। सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार [[आतंकवादी|आतंकी]] मारे गए। यह [[भारतीय सेना]] पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला था।
भारत सरकार ने इस आतंकी हमले को बहुत गंभीरता से लिया। पहले हुए कई हमलों ([[2016 पठानकोट हमला|पठानकोट]] आदि) की तरह इस हमले में भी आतंकवादियों के पाकिस्तान से संबंध होने के प्रमाण मिले, जिसके कारण भारतभर में पाकिस्तान के प्रति रोष प्रकट हुआ और भारत सरकार ने कई अप्रत्याशित कदम उठाए जिनसे [[भारत-पाकिस्तान संबंध]] प्रभावित हुए।