"कुनहार नदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 20:
}}
:''ध्यान दें कि यह इसी से मिलते-जुलते नाम वाली [[कुनर नदी]] से बिलकुल अलग है''
'''कुनहार नदी''' ([[अंग्रेज़ी]]: Kunhar River, [[उर्दु]]: دریائے کنہار), जो '''नैन-सुख नदी''' (Nain-Sukh, نین سکھ) भी कहलाती है, [[पाकिस्तान]] के उत्तरी भाग में [[ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा]] प्रान्त में बहने वाली एक १६६ किमी लम्बी [[नदी]] है। यह [[सिन्धु नदी]] के [[जलसम्भर]] का भाग है।<ref name="enbrit1890">"[https://books.google.com/books?id=Rc9GAQAAIAAJ&pg=PA10 The Encyclopaedia Britannica]," Volume XIV, The Henry G. Allen Company, 1890, ''... The former range, after running 70 miles south-west, between the valleys of the Kishanganga and the Kunhar of Nain-sukh, turns southward, closely pressing the river Jhelum, after it has received the Kishanganga, with a break a few miles further south which admits the Kunhar ...''</ref>
 
== स्रोत व मार्ग ==
कुनहार नदी [[काग़ान घाटी]] में स्थित [[लूलूसर झील]] से शुरु होती है। आगे चलकर इसमें [[दूदीपतसर झील]] व [[सैफ़-उल-मुलूक झील]] और [[मलिका परबत]] व अन्य [[पर्वतों]] की पिघलती [[हिमानियों]] का पानी भी शामिल होता है। यह फिर पूरी काग़ान घाटी से निकलती हुई जलखंड, नारान घाटी, काग़ान (शहर), बालाकोट, गढ़ी हबीबुल्लाह और दलोला से गुज़रती है। [[पाक-अधिकृत कश्मीर]] में यह [[मुज़फ़्फ़राबाद]] के कुछ बाहर [[झेलम नदी]] में विलय हो जाती है। झेलम नदी के मार्ग में यह संगम उस नदी के [[किशनगंगा नदी]] (जिसका नाम पाकिस्तान में बदलकर नीलम नदी कर दिया गया है) के संगम के कुछ देर बाद आता है।<ref name="enbrit1890" /><ref>"[https://books.google.com/books?id=Qmx5kDhfaWIC&pg=PA218 Transhumant Grazing Systems in Temperate Asia]," J. M. Suttie, Food & Agriculture Organization, 2003, ISBN 9789251049778</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==