"गढ़ मुक्तेश्वर": अवतरणों में अंतर

छो Sanjay Saah ने गढ़मुक्तेश्वर पृष्ठ गढ़ मुक्तेश्वर (गण मुक्तिश्वर) पर स्थानांतरित किया
छोNo edit summary
पंक्ति 1:
'''गढ़ मुक्तेश्वर,''' [[शिवपुराण]] के अनुसार, अभिशप्त शिवगणों की पिशाच योनि से मुक्ति हुई थी, इसलिए इस तीर्थ का नाम 'गढ़ मुक्तीश्वर' अर्थात् गण मुक्तीश्वर (गणों की मुक्ति करने वाले ईश्वर) नाम से प्रसिद्ध हुआ। '''गढ़ मुक्तेश्वर''' भारत के [[उत्तर प्रदेश]] राज्य के [[हापुड़]] जिले का शहर एवं तहसील मुख्यालय है। इसे गढ़वाल राजाओं ने बसाया था। [[गंगा नदी]] के किनारे बसा यह शहर गढ़वाल राजाओं की राजधानी था; बाद में इस परइसपर [[पृथ्वीराज चौहान]] का अधिकार हो गया।
 
'गढ़ मुक्तेश्वर' [[राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली]] से १०० किलोमीटर दूर 'राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24' पर बसा है। गढ़ मुक्तेश्वर [[मेरठ]] से 42 किलोमीटर दूर स्थित है और गंगा नदी के दाहिने किनारे पर बसा है। विकास की दृष्टि से गढ़ मुक्तेश्वर सबसे पिछड़ी तहसील मानी जाती है, किन्तु सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यहाँ [[कार्तिक पूर्णिमा]] के अवसर पर लगने वाला '''गंगा स्नान पर्व''' उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।