"गोथ": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: "बाहरी कड़ियाँ" अनुभाग का शीर्षक ठीक किया।
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Tomb of Theodoric the Great Ravenna (cropped).jpg|right|thumb|300px|[[इटली]] के [[रावेन्ना]] में गोथ राजा थियोडोरिक महान की मौसोलियम]]
'''गोथ''' (Goths) एक मिश्रित प्राचीन [[जर्मन भाषा]] बोलनेवाली त्यूतन अथवा जर्मन जाति जिसने ईसा के प्रांरभिक सदियों में यूरापीय इतिहास पर पर्याप्त प्रभाव डाला, विशेष कर, इन्होने [[रोमन साम्राज्य]] को नष्ट कर, पर्याप्त प्रभाव डाला।दिया। अपने प्राचीनतम युगों में यह जाति [[विश्चुला नदी]] की बीच की घाटी में बसी हुई थी जो संभवत: [[स्वीडन]] की ओर से आई थी और जिसने पूर्वी पोमेरानियामें फैलकर बंदल जाति के पास पड़ोस को जीत लिया।
 
== परिचय ==
गोथों का शासन, कबीलाई होने के बावजूद राजसत्ताकराजसत्तात्मक था। उनका प्राचीन साहित्य में पहला उल्लेख ईसा की प्रांरभिक सदियों में ही मिलता है जबकि उनपर उनका राजा मारोबोदुअस राज करता था। तीसरी सदी ईसवी में वे दानूब नदी की निचली घाटी में भी धावे बोलने लगे और इस प्रकार रोमनों से जब तब टकराने लगे। रोमन सम्राट् गोर्दियन ने उन्हें एक बार परास्त कर "गोथोरम विजयी" उपाधि धारण की थी पर सम्राट् देसियस को निश्चय उन्होंने मार डाला था और सम्राट् गोंलस को तो उन्होंने वार्षिक कर देने को भी मजबूर किया। अनेक टक्करों के बाद सम्राट् कोंस्तांतीन ने गोथों को हराकर उनके राजा अरियारिक से संधि कर ली। गोथों के इतिहास के उन प्रांरभिक दिनों में सबसे प्रसिद्ध राजा हरमनारिक हुआ जिसका नाम जर्मन ख्यातों में अमर हो गया है। गोथों के प्रसिद्ध इतिहासकार जेरदानिज़ का कहना है कि उस राजा ने दक्षिणी रूस में बसनेवाली अनेक जातियों पर विजय प्राप्त की। उसके शासन की सीमा पश्चिम में होल्स्टाइन तक पहुँच गई थी। चौथी सदी ईसवी के हूणों के हमलों का, अपनी मातृभूमि विश्चुला की घाटी में अनेक गोथ वीरों ने सामना कर, अमरकीर्ति अर्जित की। स्वयं राजा हरमनारिक ने हूणों के आक्रमण की चोट न सह सकने के कारण 370 ई. के लगभग आत्मघात कर लिया।
 
गोथों के साधारणत: दो अंग माने जाते हैं जिनमें से पूर्व में रहनेवाले ओस्त्रोगोथ कहलाते थे और पश्चिम के रहनेवाले विजीगोथ। इन्हीं पश्चिमी गोथों ने अपने राजा अलोरिक के नेतृत्व में पश्चिमी रोमन साम्राज्य की रीढ़ तोड़ दी थी। चौथी सदी ईसवी से गोथों की पूर्वी पश्चिमी दोनों शाखाओं के इतिहास अलग हो जाते हैं। उस सदी के चौथे चरण के आरंभ में ही रोमन साम्राज्य में पश्चिमी गोथ घुस आए और सम्राट् वालेंस को मारकर अद्रियानोपुल की प्रसिद्ध लड़ाई उन्होंने जीती। इसके बाद रोमनों तथा गोथों में संधि हो गई जिससे गोथ रोमन सेना में बड़ी संख्या में भरती किए गए। सम्राट् थियोदोसियरा महान की 395 ई. में मृत्यु के बाद गोथ रोमनों से झगड़कर अलग हो गए और उन्होंने अलारिक को अपना राजा चुना। अलारिक का यश उसकी विजयों के साथ रोमन साम्राज्य में फैल चला। कालांतर में वह रामन सम्राटों का विधाता बना और एक बार तो अमर नगर रोम तक उसके चरणों में लोट गया।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/गोथ" से प्राप्त