"जगदीशचंद्र माथुर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''जगदीशचंद्र माथुर''' (जन्म [[१६ जुलाई]], [[१९१७]] -- १९७८) [[हिंदी]] के लेखक एवं [[नाटक]]कार थे। वे उन साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने [[आकाशवाणी]] में काम करते हुए हिन्दी की लोकप्रयता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। रंगमंच के निर्माण, निर्देशन, अभिनय, संकेत आदि के सम्बन्ध में आपको विशेष सफलता मिली है।<ref>{{cite book |last= |first=कृष्णचन्द्र |title= समय दर्पण|year=मार्च २००० |publisher=श्रीमाली प्रकाशन |location=कोलकाता |id= |page=८६-८७ |accessday= १७|accessmonth= सितंबर|accessyear= २००९}}</ref>
 
परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के ऐसे ऐतिहासिक समय में जगदीशचंद्र माथुर, आईसीएस, [[ऑल इंडिया रेडियो]] के डायरेक्टर जनरल थे। उन्होंने ही 'एआईआर' का नामकरण [[आकाशवाणी]] किया था। टेलीविज़न उन्हीं के जमाने में वर्ष [[१९५९]] में शुरू हुआ था। हिंदी और भारतीय भाषाओं के तमाम बड़े लेखकों को वे ही [[रेडियो]] में लेकर आए थे। [[सुमित्रानंदन पंत]] से लेकर [[दिनकर]] और [[बालकृष्ण शर्मा]] नवीन जैसे दिग्गज साहित्यकारों के साथ उन्होंने हिंदी के माध्यम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सूचना संचार तंत्र विकसित और स्थापित किया था।<ref>{{cite web |url= http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/story/2006/07/060719_column_kamleshwar.shtml|title= सूचना संचार क्राँति के जनक माथुर साहब|accessmonthday=[[17 अक्तूबर]]|accessyear=[[2007]]|format= एसएचटीएमएल|publisher= बीबीसी|language=}}</ref>