"सुलु सागर": अवतरणों में अंतर

सागर
नया पृष्ठ: '''सुलु सागर''' दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दक्षि...
(कोई अंतर नहीं)

05:15, 30 अक्टूबर 2016 का अवतरण

सुलु सागर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दक्षिणपश्चिमी भाग से सटा हुआ एक सागर है। यह पश्चिमोत्तर में पलावन द्वीप द्वारा दक्षिण चीन सागर से और दक्षिणपूर्व में सुलु द्वीपसमूह द्वारा सुलावेसी सागर (सेलेबीस सागर) से विभाजित है। सुलु सागर के दक्षिणपश्चिम में बोर्नियो और पूर्वोत्तर में विसाया के द्वीप हैं।[1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. C.Michael Hogan. 2011. Sulu Sea. Encyclopedia of Earth. Eds. P.Saundry & C.J.Cleveland. Washington DC