"ज़फ़रनामा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''जफरनामा''' अर्थात 'विजय पत्र' [[गुरु गोविंद सिंह]] द्वारा अत्याचारी तथा क्रूर मुगल शासक [[औरंगजेब]] को लिखा गया था।
 
भारत के गौरवमयी इतिहास में दो पत्र विश्वविख्यात हुए। पहला पत्र [[छत्रपति शिवाजी]] द्वारा [[जयसिंह प्रथम जयसिंह|राजा जयसिंह]] को लिखा गया तथा दूसरा पत्र [[गुरु गोविन्द सिंह]] द्वारा अत्याचारी तथा क्रूर मुगल शासक [[औरंगजेब]] को लिखा गया, जिसे '''जफरनामा''' अर्थात 'विजय पत्र' कहते हैं। नि:संदेह गुरु गोविंद सिंह का यह पत्र आध्यात्मिकता, कूटनीति तथा शौर्य की अद्भुत त्रिवेणी है।
 
गुरु गोविंद सिंह जहां विश्व की बलिदानी परम्परा में अद्वितीय थे वहीं वे स्वयं एक महान लेखक, मौलिक चिंतक तथा कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। उन्होंने स्वयं कई ग्रंथों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। उनके दरबार में ५२ कवियों तथा लेखकों की उपस्थिति रहती थी, इसीलिए उन्हें 'संत सिपाही' भी कहा जाता था। वे भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय प्रतीक थे।