छो 2405:205:430F:E8C6:0:0:2A48:D0A1 (Talk) के संपादनों को हटाकर Surenders25 के आखि...
पंक्ति 203:
[[चित्र:Elephant trunk.jpg|thumb|left|हाथी की सूंड के रेखाचित्र]]
[[चित्र:Lightmatter elephanttrunk.jpg|thumb|हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल कई कार्यों के लिए करता है। यहाँ पर हाथी अपनी आँख पोंछते हुए।]]
[[चित्र:Elephas Maximus Eye Closeup cropped.jpg|thumb|[[एशियाई हाथी]] की आँख।]]
सूंड हाथी की नाक और उसके ऊपरी होंठ की संधि है,<ref>http://www.britannica.com/EBchecked/topic/184366/elephant</ref> और लंबी हो जाने के कारण यह हाथी का सबसे महत्वपूर्ण तथा कार्यकुशल अंग बन गई है। अफ़्रीकी हाथियों की सूंड के छोर में दो अँगुलिनुमा उभार होते हैं, जबकि एशियाई हाथियों में केवल एक ही उभार होता है। एक तरफ़ तो हाथी की सूंड इतनी संवेदनशील होती है कि घास का एक तिनका भी उठा लेती है तो दूसरी तरफ़ इतनी मज़बूत भी होती है कि पेड़ की टहनियाँ भी उखाड़ ले।<br />अधिकांश [[शाकाहारी]] पशुओं के दाँतों की संरचना इस प्रकार की होती है कि वह पौधे के विभिन्न भागों को काट-फाड़ सकें। जबकि हाथियों में बीमार और बहुत छोटे बच्चों के अलावा, हाथी पहले अपनी सूंड से खाना फाड़ता है और फिर उस निवाले को अपने मुँह में पहुँचाता है। वह सूंड के द्वारा घास चरता है या फिर ऊपर पेड़ से पत्तियाँ, फल या समूची शाखायें तोड़ लेता है। अगर पेड़ में भोजन उसकी सूंड की पहुँच से भी परे है तो हाथी अपनी सूंड पेड़ के तने या शाखा में लपेटकर ज़ोर से झिंझोड़ता है ताकि फल इत्यादि नीचे टपक जाये या कभी-कभी पूरे का पूरा पेड़ ही उखाड़ देता है।<br />हाथी सूंड का इस्तेमाल पानी पीने के लिए भी करता है। हाथी पहले अपनी सूंड में एक बार में करीब १४ लीटर पानी खींच लेता है और फिर उसे अपने मुँह में उड़ेल देता है। नहाने के लिए भी हाथी इसी विधि का इस्तेमाल करता है। नहाने के बाद अपने गीले शरीर में हाथी सूंड से मिट्टी छिड़क लेता है जो सूखकर उसकी त्वचा के ऊपर पपड़ी का रूप ले लेती है और उसकी तेज़ [[धूप]] तथा [[परजीवी|परजीवियों]] से सुरक्षा करती है। अन्य स्तनपाइयों की तरह — सिवाय इन्सान और [[वनमानुष]] के, जिन्हे सीखना पड़ता है — हाथी भी बहुत अच्छा तैराक होता है।<ref> {{cite web|url= http://www.upali.ch/swim_en.html| title=तैरता हुआ हाथी|accessdate=६ जुलाई २०१२}} </ref> तैरते समय हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल [[:en:Snorkel (swimming)|स्नॉरकॅल]] की तरह करता है।<ref name = "qvhxbt">{{Cite journal
| last = West
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाथी" से प्राप्त