"विटामिन सी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनुभाग शीर्षक एकरूपता।
छो →‎आवश्यकता: सामान्य वर्तनी सुधार, replaced: है| → है। AWB के साथ
पंक्ति 54:
ये विटामिन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। ये मानव शरीर के वृद्ध होने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अमेरिकी पत्रिका ''रेजुवेनेशन रिसर्च'' के हाल के संस्करण में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार रक्त प्लाज्मा के अंदर [[एस्कॉर्बिक अम्ल]] स्तर को बनाये रखने पर केंद्रित मानव शरीर के रक्षात्मक तंत्र का उल्लेख किया गया है। एएफआर और पीएमआरएस एंजाइम कोशिका के भीतर से व कोशिका के बाहर इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण के लिए उत्तरदायी होते हैं तथा जिससे रक्त में एस्कॉर्बिक अम्ल के स्तर को बनाये रखने में मदद मिलती है। जब तक दो एंजाइमों को बढ़ाने वाली दवा उपलब्ध नहीं होती तब तक मानव भोजन में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा के साथ बुढ़ापे की प्रक्रिया के खिलाफ संघर्ष कर सकता है। रक्त प्लाज्मा में उपस्थित एस्कॉर्बिक अम्ल का स्तर व्यक्ति की आयु बढ़ने होने के साथ साथ कम होता रहता है।<ref name="बुढ़ापा">[http://hindi.webdunia.com/news/news/national/0906/13/1090613052_1.htm विटामिन सी में हैं बुढ़ापा रोकने वाले तत्व]। याहू जागरण। १३ जून २००९। इलाहाबाद</ref>
== आवश्यकता ==
मनुष्यों को विटामिन सी अलग से खाद्य पदार्थो के साथ ग्रहण करना होता है, क्योंकि शरीर इसका स्वयं निर्माण नहीं करता। ये [[फल|फलों]] और [[सब्जी|सब्जियों]] से प्राप्त होता है, जैसे [[लाल मिर्च]], [[संतरा]], [[अनानास]], [[टमाटर]], [[स्ट्रॉबेरी]] और [[आलू]] आदि। यह [[घुलनशीलता|घुलनशील]] तत्व होता है इसलिए कच्चे फल और सब्जियां इसके सबसे बड़े स्रोत हैं। प्रतिदिन एक औसत व्यक्ति को ८० मिलिग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है। [[सेब]] के रस से भी यह प्राप्त होता है, लेकिन इसे अलग तत्वों की मदद से भी ग्रहण किया जाता है। '''अत्यधिक''' विटामिन सी भी हानिकारक हो सकता है। किसी भी स्थिति में एक दिन में विटामिन सी १००० मिलिग्राम से अधिक नहीं ग्रहण करना चाहिए। इससे अधिक वह शरीर को हानि भी पहुंचा सकता है। इससे से [[स्कर्वी]] जैसे कुपोषण जनित रोग होने की संभावना होती है। इसके अलावा इससे शरीर के विभिन्न अंगों में, जैसे कि [[गुर्दे]], [[हृदय]] और अन्य जगह में, एक प्रकार की पथरी हो सकती है|है। यह [[कैल्शियम ऑक्ज़ेलेट|ऑक्ज़ेलेट क्रिस्टल]] का बना होता है। इस पथरी के कारण मूत्र विसर्जन में जलन या दर्द हो सकता है, या फिर पेट खराब होने से दस्त हो सकता है। [[रक्ताल्पता]] सकता है।
 
== अभाव ==