"गदा": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:युद्ध हटाई
पंक्ति 15:
गदा भारतीय संस्कृति में एक पारम्परिक अभ्यास उपकरण है। अभ्यासकर्ता की क्षमता तथा स्तर के अनुसार विभिन्न भार तथा ऊँचाई की गदा प्रयोग की जाती हैं। अभ्यास के लिये गदा को पीछे की ओर विभिन्न तरीकों से घुमाया जाता है। यह विशेषकर पकड़ मजबूत करने तथा कन्धों की ताकत बढ़ाने में कारगर है। आधुनिक समय में [[गामा पहलवान]] को गदा के प्रयोग के लिये जाना जाता था। अक्सर कुश्ती प्रतियोगिताओं में विजेता को गदा देकर सम्मानित किया जाता है।
 
आजकल गदा का उपयोग व्यायाम के निमित्त ही होता है। उत्तर भारत के पहलवानी अखाड़ों में इसका विशेष प्रचार है। मुगदर (लकड़ी का बना गदा का एक रूप) को कसरत के लिये प्रयोग किया जाता है। पहलवान एक हाथ अथवा दोनों में गदा लेकर आगे, पीछे, ऊपर तथा नीचे घुमाते है।हैं। इससे हाथ और वक्ष के स्नायु मजबूत होते हैं।
 
[[कराटे]] में कंडीशनिंग के लिये प्रयुक्त होने वाला एक उपकरण [[:en:Hojo_undōHojo undō#Chi_IshiChi Ishi|चीसी]] तथा इसकी कसरत की शैली गदा तथा मुगदर से प्रेरित है। पश्चिमी देशों में प्रचलित वार क्लब (लड़ाई में प्रयुक्त होने वाले गदा जैसे उपकरण) भी गदा से प्रेरित हैं।<ref>[http://www.ihpra.org/war_clubs.htm Club History]</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/गदा" से प्राप्त